उदयपुर में डिवाइडर से टकरा गलत साइड में गई कार और ट्रेलर से जा भिड़ी...दो मेडिकल स्टूडेंट ने तोड़ा दम और दो घायल
उदयपुर में डिवाइडर से टकरा गलत साइड में गई कार और ट्रेलर से जा भिड़ी...दो मेडिकल स्टूडेंट ने तोड़ा दम और दो घायल कार से चार युवक एवं युवतियां देबारी से अंबेरी की ओर जा रहे थे. देबारी-अंबेरी नेशनल हाईवे पर हादसा. Publishe…

सौजन्य से:- ETV Bharat
उदयपुर में डिवाइडर से टकरा गलत साइड में गई कार और ट्रेलर से जा भिड़ी...दो मेडिकल स्टूडेंट ने तोड़ा दम और दो घायल
कार से चार युवक एवं युवतियां देबारी से अंबेरी की ओर जा रहे थे. देबारी-अंबेरी नेशनल हाईवे पर हादसा.
Published : September 26, 2026 at 6:30 PM IST
उदयपुर: शहर के देबारी-अंबेरी नेशनल हाईवे पर शनिवार को हादसे में एक युवक और एक युवती की मौत हो गई. दो स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा प्रतापनगर थाना क्षेत्र में रामदेवजी मंदिर से करीब 100 मीटर दूर हुआ. चारों युवक-युवतियां कार से देबारी से अंबेरी की तरफ जा रहे थे. ये सभी उदयपुर के एक मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस स्टूडेंट थे.
एडिशनल एसपी उमेश ओझा ने बताया कि कार सवार चारों युवक-युवतियां उमरड़ा स्थित पैसिफिक मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस स्टूडेंट थे. हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई. इसके बाद गलत साइड में चली गई और सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का शीशा उखड़कर दूर जा गिरा. गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. कार सवार एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दो स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज जारी है.
पढ़ें:दर्दनाक सड़क हादसा: श्रीगंगानगर में खेत से घर लौट रही 3 महिलाओं को कार ने कुचला, तीनों की मौत
हाईवे पर लगा जाम: दुर्घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ. सूचना मिलने पर प्रतापनगर थानाधिकारी अजयसिंह राव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए और उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी. हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रेलर को सड़क से हटवाकर किनारे करवाया. हाईवे पर यातायात सुचारू कराया.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


