हरियाणा-राजस्थान के बीच नई रेल लाइन का निर्माण, रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा
हरियाणा के चरखी दादरी-कनीना-काठूवास होते हुए राजस्थान के नीमराणा तक प्रस्तावित नई रेल लाइन का प्रारंभिक सर्वे पूरा हो गया है। यह रेल लाइन क्षेत्र में यात्री और माल परिवहन को नई गति देगी।

सौजन्य से:- UdaipurTimes.com
हरियाणा से राजस्थान के बीच बिछेगी नई रेल लाइन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Udaipur Times, Railway News : हरियाणा-राजस्थान वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के चरखी दादरी-कनीना-काठूवास होते हुए राजस्थान के नीमराणा तक प्रस्तावित 155 KM लंबी नई रेल लाइन अब धरातल पर बिछाने की तैयारी की जा रही है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इस रूट का प्रारंभिक सर्वे पूरा कर लिया है, जिससे खासकर महेंद्रगढ़ जिले में विकास और बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।
रेलवे के मुताबिक, करीब 4 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली यह परियोजना क्षेत्र में यात्री और माल परिवहन दोनों को नई गति देगी। इस रेल लाइन का सबसे बड़ा असर महेंद्रगढ़ जिले में देखने को मिलेगा। कनीना खास को प्रमुख जंक्शन के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे जिले को सीधे रेल नेटवर्क से मजबूत कनेक्शन मिलेगा। Railway News
प्रमुख केंद्र
इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में मिली जानकारी के अनुसार तीन जंक्शन-चरखी दादरी, कनीना खास और काठूवास प्रस्तावित हैं। नीमराणा और ततारपुर को क्रॉसिंग स्टेशन बनाया जाएगा। महेंद्रगढ़ जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में रामनगर, मोड़ी, चिड़िया, बाघोत, गोमला और नांगल जमालपुर जैसे गांवों में नए स्टेशन/हाल्ट प्रस्तावित हैं। इससे स्थानीय लोगों की आवाजाही आसान होगी और छोटे गांव भी मुख्यधारा से जुड़ेंगे।
औद्योगिक कनेक्शन
यह रेल लाइन जानकारी के मुताबिक महेंद्रगढ़ जिले को सीधे नीमराणा के औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ेगी, जहां 500 से ज्यादा कंपनियां काम कर रही हैं। इससे जिले के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और निवेश बढ़ने की संभावना भी मजबूत होगी। साथ ही बाघोत जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। Railway News
जताया आभार
रेलवे के इस नये प्रोजेक्ट से मिली जानकारी के अनुसार कनीना और आसपास के क्षेत्रों में इस परियोजना को लेकर खुशी का माहौल है। जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। Railway News
अगला चरण
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक सर्वे पूरा होने के बाद अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) और स्वीकृति की प्रक्रिया तेज की जाएगी। कनीना और महेंद्रगढ़ क्षेत्र में जल्द बैठकें कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग उठने की संभावना है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

सारी सुविधाएं एक क्लिक पर, इस राज्य में अब व्हाट्सएप ही आपका ई-मित्र

जोजरी-बांडी और लूणी नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, रिवर कमीशन बनाने का दिया निर्देश - supreme court takes tough stance on pollution in jojri bandi and luni rivers directs formation of river commission in order to rajasthan govt

राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, चारदीवारी में अतिक्रमण पर कार्रवाई के आदेश


