जयपुर के होटल में मिला युवक का शव, नशा मुक्ति केंद्र से भागकर आया था मृतक
जयपुर के होटल में मिला युवक का शव, नशा मुक्ति केंद्र से भागकर आया था मृतक 30 वर्षीय युवक का शव होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में नशे के इंजेक्शन के साथ मिला. Published : August 30, 2026 at 5:19 PM IST जयपुर: राजध…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर के होटल में मिला युवक का शव, नशा मुक्ति केंद्र से भागकर आया था मृतक
30 वर्षीय युवक का शव होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में नशे के इंजेक्शन के साथ मिला.
Published : August 30, 2026 at 5:19 PM IST
जयपुर: राजधानी जयपुर में एक होटल में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. वह नशा मुक्ति केंद्र से भागकर जयपुर आया था, जहां कमरे के बेड पर उसका शव मिला. शव के पास ही नशे का इंजेक्शन भी मिला है. यह मामला चित्रकूट थाना इलाके में अक्षरधाम मंदिर के पास स्थित एक होटल का है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया. वहीं, एफएसएल टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं.
अजमेर का निवासी, जयपुर में किराए पर रहता: चित्रकूट थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अजमेर के मूल निवासी 30 वर्षीय विजेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो अपने पिता की मौत के बाद अपनी मां के साथ जयपुर में सिरसी रोड पर रहता था. वह चित्रकूट थाना इलाके में अक्षरधाम मंदिर के पास स्थित होटल में शनिवार शाम को कमरा लेकर ठहरा था. उसने एक दिन के लिए कमरा किराए पर लिया था और रविवार सुबह चेक आउट करने की बात कही थी.
इसे भी पढ़ें- सिरोही: अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका
एक दिन के लिए लिया था कमरा किराए पर: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोपहर करीब 12 बजे तक चेकआउट नहीं करने पर होटल स्टॉफ उसे बुलाने गया. इस दौरान वह बेड पर लेटा हुआ था. होटल स्टाफ वापस चला गया. इसके बाद होटल स्टाफ उसे दुबारा जगाने पहुंचा, तब उसकी मौत की जानकारी मिली. होटल स्टॉफ की सूचना पर चित्रकूट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एसएफएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए. पुलिस को विजेंद्र के शव के पास इंजेक्शन भी पड़ा मिला है. उसके शव को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.
नशे के ओवरडोज से मौत की आशंका: पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विजेंद्र नशे का आदी था. नशे की लत छुड़वाने के लिए पिछले करीब 3 महीने पहले विजेंद्र को झुंझुनू के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया गया था. इस बीच शनिवार को मौका मिला और वह नशा मुक्ति केंद्र से भागकर जयपुर आ गया. यहां वह होटल में कमरा किराए पर लेकर रुका. प्रारंभिक तौर पर नशे के ओवरडोज से मौत होने की जानकारी सामने आ रही है.
इधर, तालकटोरे में मिला युवती का शव: जयपुर के तालकटोरा तालाब में रविवार सुबह युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. जांच में सामने आया कि वह दो दिन पहले घर से निकली थी. प्रारंभिक तौर पर उसके खुदकुशी करने की बात सामने आई है. नाहरगढ़ थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. परिजनों ने खुदकुशी के लिए उकसाने की शिकायत दी है. नाहरगढ़ थानाधिकारी भंवर सिंह के अनुसार, शव की पहचान गणगौरी बाजार निवासी 25 वर्षीय कशिश कंवर के रूप में हुई है. वह 28 की रात को घर छोड़कर गई थी. परिजनों ने अफेयर में खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप एक युवक पर लगाया है.
इसे भी पढ़ें- शराब के पैसे ना देने पर हत्या: प्रायश्चित करने खाटूश्यामजी पहुंचे आरोपी, यूट्यूब से सीखे बचने के तरीके
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


