आज और कल दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाने से बचें
आज और कल दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाने से बचें गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सोमवार और मंगलवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर यात्रा करने से हलके वाहन के चालक भी बचें। मंगलवार को महाशिवरात्रि को लेकर इस गुरुग्राम, कार्यालय संवाद…

सौजन्य से:- Hindustan
आज और कल दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाने से बचें
गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सोमवार और मंगलवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर यात्रा करने से हलके वाहन के चालक भी बचें। मंगलवार को महाशिवरात्रि को लेकर इस
गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सोमवार और मंगलवार को जाम लग सकता है। ऐसे में वाहन चालक समय से पहले निकलें। मंगलवार को महाशिवरात्रि को लेकर इस हाईवे से जयपुर, रेवाड़ी, मानेसर, सोहना, पलवल और पटौदी के लिए हजारों की संख्या में कांवड़िये और सैकड़ों की संख्या में डाक कांवड़ निकलेंगी। इस दौरान यातायात जाम की स्थिति बन सकती है। रविवार से गुरुग्राम में डाक कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है। ये दिल्ली-जयपुर हाईवे से दिल्ली की तरफ से गुरुग्राम में प्रवेश कर रहे हैं। शीतला माता मंदिर की तरफ जाने वाले कांवड़िये सिग्नेचर टावर या महरौली रोड से महाराणा प्रताप चौक और अतुल कटारिया चौक की तरफ निकलते हैं। इस तरह भूतेश्वर, घंटेश्वर और सिद्धेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करने वाले कावड़िये राजीव चौक से जेल चौक होते हुए सदर बाजार रोड की तरफ प्रवेश करते हैं।
डाक कांवड़ियों के मार्ग
पटौदी के इंछापुरी मंदिर जाने के लिए कांवड़ियों की तरफ से हीरो होंडा से उमंग भारद्वाज चौक तक की तरफ जाते हैं या बसई रोड से होते हुए गुरुग्राम-पटौदी रोड की तरफ जाते हैं। छुट्टी होने के चलते हाईवे पर यातायात जाम की कोई दिक्कत नहीं आई। छह से आठ अगस्त तक जिला प्रशासन की तरफ से बारिश को लेकर जारी वर्क फ्रॉम होम की यातायात सलाह खत्म हो चुकी है। ऐसे में सोमवार को मुख्य सड़कों पर वाहनों का आवागमन काफी अधिक रहेगा। मानेसर, रेवाड़ी या जयपुर जाने के लिए कांवड़िये दिल्ली-जयपुर हाईवे का इस्तेमाल करते हैं। मानेसर और बिलासपुर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर की वजह से वैसे ही यातायात जाम की स्थिति बनती है। डाक कांवड़ के निकलने के दौरान यहां यातायात जाम की स्थिति बिगड़ सकती है।
कांवड़ यात्रा के लिए यातायात सलाह
इस तरह सोहना या पलवल जाने के लिए डाक कांवड़िये राजीव चौक होते हुए गुरुग्राम-सोहना हाईवे की तरफ निकलते हैं। सोमवार सुबह से डाक कांवड़ियों का निकलना शुरू हो जाएगा। ऐसे में हलके वाहन चालक सोच समझकर इन सड़कों का इस्तेमाल करें।
भारी वाहनों के लिए सलाह
यातायात पुलिस ने कांवड़ यात्रियों और डाक कांवड़ियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। श्रद्धालुओं की सुविधा और आम जनता को जाम से बचाने के लिए विशेष यातायात सलाह जारी की है। शहर के मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश नियंत्रित रहेगा। उन्हें वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा। भारी वाहन के चालकों और ट्रांसपोर्टरों के लिए सलाह जारी की है कि दिल्ली से गुरुग्राम होकर राजस्थान, झज्जर, रेवाड़ी, पटौदी, नूंह और फरीदाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को मुख्य शहर के बजाय द्वारका एक्सप्रेसवे और केएमपी एक्सप्रेसवे से लेकर जाएं। निर्धारित डायवर्जन प्लान का सख्ती से पालन करें। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सहयोग करें।
अफवाहों से बचें
केवल आधिकारिक सूचना पर करें भरोसा
गुरुग्राम पुलिस ने आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक संदेश या अपुष्ट खबर पर विश्वास न करने की हिदायत दी है। किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबरों 112 या 1095 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।
पुलिस प्रवक्ता की टिप्पणी
क्या कहते हैं पुलिस प्रवक्ता
कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न कराना पुलिस विभाग की पहली प्राथमिकता है। वाहन चालकों से आग्रह है कि कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए अनावश्यक हॉर्न न बजाएं। तेज गति से वाहन न चलाएं। श्रद्धालु और आम नागरिक यातायात नियमों का पालन करें।
- संदीप कुमार, प्रवक्ता, पुलिस विभाग
- दीपक आहूजा
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 9 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, जेपी नड्डा और सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे नेतृत्व | JP Nadda, Rajasthan CM to lead grand tricolour rally in Jaipur tomorrow (Photo: @BhajanlalBjp/X)

OBC Commission Report: 92 जातियों की राजनीतिक हिस्सेदारी का खुलासा, जाट सबसे आगे, जानिए अन्य का हाल

जोधपुर में मोबाइल दुकानदार को चाकू मारा, एक आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने दो नाबालिग को किया डिटेन; विरोध में दुकानदारों ने बंद रखा मार्केट - Jodhpur News


