जयपुर में युवक की मौत पर टोंक रोड पर परिजनों ने लगाया जाम, थाने में घुसे वकील
जयपुर में युवक की मौत पर टोंक रोड पर परिजनों ने लगाया जाम, थाने में घुसे वकील प्रदर्शन में बड़ी संख्या में वकील भी शामिल हुए। कार्रवाई नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने थाने में प्रवेश कर विरोध जताया। वकीलों का कहना है कि…

सौजन्य से:- Hindustan
जयपुर में युवक की मौत पर टोंक रोड पर परिजनों ने लगाया जाम, थाने में घुसे वकील
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में वकील भी शामिल हुए। कार्रवाई नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने थाने में प्रवेश कर विरोध जताया। वकीलों का कहना है कि युवक की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनका जवाब जांच के जरिए सामने आना चाहिए।
जयपुर में होटल में युवक की संदिग्ध मौत का मामला दूसरे दिन भी शांत नहीं हुआ। शुक्रवार को मृतक के परिजन और वकील बजाज नगर थाने पहुंच गए। कार्रवाई की मांग को लेकर पहले थाने के बाहर धरना दिया गया। इसके बाद नाराज वकील थाने के अंदर पहुंच गए और हंगामा किया। मामला यहीं नहीं रुका। प्रदर्शनकारी बाद में टोंक रोड पर पहुंच गए और सड़क जाम कर दी। करीब एक घंटे तक रास्ता बाधित रहने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, एंबुलेंस को प्रदर्शनकारियों ने रास्ता दिया।
मृतक प्रेमप्रकाश खींची की पत्नी रीया खींची, उसकी मां और परिवार की अन्य महिलाएं शुक्रवार दोपहर बजाज नगर थाने पहुंचीं। महिलाएं थाने के बाहर धरने पर बैठ गईं। परिजन युवक की मौत को हत्या बता रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक मामले में कार्रवाई नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।
कार्रवाई नहीं होने से नाराज वकील थाने में घुसे
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में वकील भी शामिल हुए। कार्रवाई नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने थाने में प्रवेश कर विरोध जताया। वकीलों का कहना है कि युवक की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनका जवाब जांच के जरिए सामने आना चाहिए।
अधिवक्ता घनश्याम गंगवान ने कहा कि उनके साथी विक्रम खींची के छोटे भाई की मौत के मामले में परिवार न्याय के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार से अधिवक्ता परिवार के साथ आंदोलन कर रहे हैं। बार एसोसिएशन के महासचिव उमेश चौधरी, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के राजीव सोलंकी और अनवर हुसैन सहित कई वकील परिवार के समर्थन में हैं।
होटल में मिला था युवक का शव, सुसाइड नोट भी बरामद
पुलिस के अनुसार, विराटनगर क्षेत्र के मेड गांव निवासी प्रेमप्रकाश खींची (32) का शव बुधवार शाम गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित ब्लू शाइन होटल में मिला था। वह दो दिन पहले ही आगरा से जयपुर आया था। परिवार को उसके जयपुर आने की जानकारी नहीं थी। जयपुर पहुंचने के बाद उसने होटल में कमरा किराए पर लिया था।
पुलिस को होटल के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला था। युवक के हाथ में कैनुला लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, परिजन इसे हत्या का मामला बता रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
चोट के निशान वाली फोटो और सुसाइड नोट पर सवाल
परिजनों और वकीलों ने युवक की मौत को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि 30 सितंबर को प्रेमप्रकाश के चोट के निशान वाली फोटो उसके भाई के मोबाइल पर भेजी गई थी। कुछ देर बाद सुसाइड नोट भी भेजे जाने की बात कही जा रही है।
परिजनों के मुताबिक, जब होटल से संपर्क किया गया तो वहां से प्रेमप्रकाश के चेकआउट करने की जानकारी दी गई। बाद में उसी कमरे से उसका शव बरामद हुआ। मृतक के हाथ में कैनुला लगी होने और ड्रिप चढ़ने को लेकर भी प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने सवाल उठाए हैं। पुलिस इन सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।
पत्नी बोली- मेरे बच्चे के लिए इंसाफ चाहिए
धरने के दौरान मृतक की मां बेटे की मौत पर रोती-बिलखती नजर आई। वहीं पत्नी रीया खींची ने भावुक होकर कहा कि उसे अपने पति की मौत का इंसाफ चाहिए। उसने कहा कि जिन लोगों ने उसके पति को मारा है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।
पत्नी ने आर्थिक परेशानी का भी जिक्र किया। उसने कहा कि उसके जेवर और पैसे चले गए हैं और अब वह अपने बच्चे का पालन-पोषण कैसे करेगी। उसने परिवार के लिए नौकरी की मांग भी उठाई।
एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग
वकीलों और परिजनों ने प्रशासन के सामने कई मांगें रखी हैं। इनमें युवक की मौत के जिम्मेदार लोगों की जल्द गिरफ्तारी, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपए का मुआवजा शामिल है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो जयपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर विधानसभा का घेराव करने की बात भी कही गई। वकीलों ने कहा कि न्याय मिलने तक धरना खत्म नहीं किया जाएगा।
समझाइश के बाद हटे प्रदर्शनकारी, ट्रैफिक हुआ सुचारू
प्रदर्शन के दौरान टोंक रोड पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने सड़क किनारे बैठकर विरोध किया। इस दौरान एंबुलेंस के आने पर उसे रास्ता दिया गया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


