राजस्थान: आरएसी परिसर में पेड़ से लटका मिला हेड कांस्टेबल, फंदा लगाकर की आत्महत्या; जांच में जुटी पुलिस
{"_id":"6ab8e6b5308f186059061dc6","slug":"tonk-rac-head-constable-suicide-tree-ninth-battalion-rajasthan-police-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: आरएसी परिसर में पेड़ से लटका मिला हेड का…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6ab8e6b5308f186059061dc6","slug":"tonk-rac-head-constable-suicide-tree-ninth-battalion-rajasthan-police-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: आरएसी परिसर में पेड़ से लटका मिला हेड कांस्टेबल, फंदा लगाकर की आत्महत्या; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: आरएसी परिसर में पेड़ से लटका मिला हेड कांस्टेबल, फंदा लगाकर की आत्महत्या; जांच में जुटी पुलिस
Sun, 27 Sep 2026 03:20 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Sun, 27 Sep 2026 03:20 PM IST
सार
टोंक में आरएसी नौवीं बटालियन परिसर में 54 वर्षीय हेड कांस्टेबल हीरालाल ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विस्तार
जिला मुख्यालय स्थित राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी (आरएसी) नौवीं बटालियन परिसर में तैनात हेड कांस्टेबल ने रविवार सुबह पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान झुंझुनूं जिले के खेतड़ी थाना क्षेत्र स्थित दुदवा निवासी 54 वर्षीय हीरालाल के रूप में हुई है। वह टोंक में आरएसी में कार्यरत थे।
रविवार सुबह उनके साथियों को लगी। उन्होंने तुरंत अपने कमांडेंट को इस संबंध में सूचित किया। इसके बाद कमांडेंट ने मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा और कोतवाली थाना प्रभारी भंवर लाल वैष्णव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को सआदत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
आरएसी नौवीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट महेश चंद और कोतवाली थाना प्रभारी भंवर लाल वैष्णव ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हीरालाल बीती रात बैरक में अपने अन्य साथियों के साथ सोए थे। रविवार सुबह 6:30 बजे वह आरएसी नौवीं बटालियन परिसर में स्थित एक पेड़ पर गले में रस्सी का फंदा लगाकर लटके मिले।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 14 युद्ध, दो जौहर और तीन परकोटे: गागरोन किले में छिपे हैं इतिहास के वो राज, जो इसे बनाते हैं खास; जानिए
कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस और आरएसी बटालियन के अधिकारियों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। मृतक के दो बेटे हैं। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और इसके बाद शव उन्हें सौंपा जाएगा। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कारण हैं या कोई अन्य वजह, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted