बारिश के बाद राजस्थान में फिर बढ़ी गर्मी: कई जिलों में एक से तीन डिग्री चढ़ा तापमान, रात में हल्की ठंडक
बारिश के बाद राजस्थान में फिर बढ़ी गर्मी: कई जिलों में एक से तीन डिग्री चढ़ा तापमान, रात में हल्की ठंडक राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर में आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। अब मौसम साफ रहेगा और पश्चिमी जिलों म…

सौजन्य से:- Amar Ujala
बारिश के बाद राजस्थान में फिर बढ़ी गर्मी: कई जिलों में एक से तीन डिग्री चढ़ा तापमान, रात में हल्की ठंडक
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर में आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। अब मौसम साफ रहेगा और पश्चिमी जिलों में तापमान बढ़ने से गर्मी फिर बढ़ सकती है।
विस्तार
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को कुछ इलाकों में मौसम बदला रहा। बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद बादल छाए और तेज हवाएं चलीं। कुछ जगह हल्की बारिश भी हुई। हालांकि, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहा और धूप निकलने से दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के शुरुआती सप्ताह में प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। दिन में धूप के साथ हल्की गर्मी महसूस हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में एंटी साइक्लोनिक परिस्थितियों के कारण तापमान में फिर बढ़ोतरी के आसार हैं।
36 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
पिछले 24 घंटे में जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर संभागों में मौसम सामान्य तौर पर साफ रहा। उदयपुर, बाड़मेर, सीकर, अजमेर और भीलवाड़ा में धूप निकलने के कारण तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ा। मंगलवार को बाड़मेर और जैसलमेर प्रदेश के सबसे गर्म इलाकों में रहे, जहां अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रात में महसूस हो रही हल्की ठंडक
पिछले दिनों हुई बारिश का असर अब सुबह और रात के मौसम में दिखाई दे रहा है। जयपुर, सीकर और चूरू समेत कई जिलों में रात के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार रात सबसे कम तापमान उदयपुर में करीब 19 डिग्री दर्ज किया गया।
यह भी पढें- बिंदायका मर्डर का खुलासा: चाची से लिव-इन था हत्यारा, अवैध संबंधों के शक में हत्या और फिर शव दफना दिया
अगले दिनों में साफ रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार अब प्रदेश में मौसम साफ रहने और धूप निकलने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में एंटी साइक्लोनिक स्थिति बनने से आने वाले दिनों में गर्मी का असर दोबारा बढ़ने के आसार हैं।
जयपुर में तीन दिन मौसम साफ
जयपुर में मंगलवार को मौसम साफ रहा। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में हल्की ठंडक महसूस हुई। मौसम विभाग ने जयपुर में अगले तीन दिन मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


