होमक्राइमKota News: हिस्ट्रीशीटर के अवैध आशियाना जमींदोज, 1 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त
क्राइम

Kota News: हिस्ट्रीशीटर के अवैध आशियाना जमींदोज, 1 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

Kota News: हिस्ट्रीशीटर के अवैध आशियाना जमींदोज, 1 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त Kota News In Hindi: कोटा के गैंता गांव में भू माफियाओं पर पुलिस प्रशान ने शिकंजा कसा है. माफियाओं ने पुलिस चौकी की जमीन पर कब्जा कर रखा थ…

ABP News के अनुसार24 जून 2026 को 05:47 am बजे
Kota News: हिस्ट्रीशीटर के अवैध आशियाना जमींदोज, 1 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

सौजन्य से:- ABP News

Kota News: हिस्ट्रीशीटर के अवैध आशियाना जमींदोज, 1 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

Kota News In Hindi: कोटा के गैंता गांव में भू माफियाओं पर पुलिस प्रशान ने शिकंजा कसा है. माफियाओं ने पुलिस चौकी की जमीन पर कब्जा कर रखा था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को धवस्त किया है.

कोटा ग्रामीण पुलिस ने अपराधियों और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इटावा थाना क्षेत्र के गांव गैंता में एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया है. इस दौरान हिस्ट्रीशीटर मांगीलाल मीणा और पप्पू कीर द्वारा किए गए कथित अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर मकान और बाड़े ध्वस्त कर दिए गए. कार्रवाई ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग के तहत की गई.

सरकारी जमीन पर भूमाफियों का कब्जा

कोटा ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के मुताबिक, ग्राम गैंता में राजस्थान सरकार द्वारा नई पुलिस चौकी के निर्माण के लिए भूमि आवंटित की गई थी. उन्होंने ने कहा इस सरकारी जमीन पर इटावा के हिस्ट्रीशीटर मांगीलाल तथा पप्पू पुत्र किशनलाल कीर निवासी रघुनाथपुरा ने अवैध अतिक्रमण कर रखा था. प्रशासन और नगरपालिका की ओर से नोटिस जारी करने के बाद संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया.

'ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग' के तहत की कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रशासन और नगरपालिका की टीम भारी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची. जेसीबी मशीनों की मदद से सरकारी भूमि पर बने मकानों और बाड़ों को हटाया गया. पुलिस के मुताबिक करीब साढ़े तीन बीघा जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है.

हरियाणा- राजस्थान के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, कई ट्रेनों के नए स्टॉपेज को दी मंजूरी

'ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग' के तहत अपराध से अर्जित संपत्तियों और सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों ने साफ किया है कि अपराधियों और भू-माफियाओं के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. बता दें, कार्रवाई के दौरान कई जिलों के थानाधिकारी मौजूद रहे.

जोधपुर के पावटा अस्पताल में हड़कंप, सिजेरियन के बाद 8 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी, 2 गंभीर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें