कोटा जिला और नगर के माहेश्वरी युवा संगठन की नई कार्यकारिणी निर्विरोध चुनीं - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - The New Executive Committee Of Maheshwari Youth Organization Of Kota District And City Was Elected Unopposed. कोटा जिला और नगर के माहेश्वरी युवा संगठन की नई कार्यकारिणी निर्विरोध…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- The New Executive Committee Of Maheshwari Youth Organization Of Kota District And City Was Elected Unopposed.
कोटा जिला और नगर के माहेश्वरी युवा संगठन की नई कार्यकारिणी निर्विरोध चुनीं
- कॉपी लिंक
कोटा जिला माहेश्वरी युवा संगठन और कोटा नगर माहेश्वरी युवा संगठन की नई कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई। जिला युवा संगठन के अध्यक्ष प्रशांत पनवाड़, मंत्री आदित्य लड्ढा, कोषाध्यक्ष रोहित लखोटिया निर्वाचित हुए। नगर युवा संगठन अध्यक्ष जय लखोटिया, सचिव मधुर
नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह झालावाड़ रोड स्थित माहेश्वरी भवन में हुआ। िजसमें माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष राजेश बिरला ने पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज में आगे आकर संगठनात्मक गतिविधियों और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। माहेश्वरी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष महेश अजमेरा ने बताया कि माहेश्वरी युवा संगठन 5 दशक से अधिक समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय है। युवा संगठन प्रदेशाध्यक्ष अविनाश अजमेरा ने बताया कि नई कार्यकारिणी युवाओं को समाज से जोड़ने के साथ बाल संस्कार, सामाजिक सरोकार, खेलकूद प्रतियोगिताओं और प्रदर्शनियों सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करेगी। संगठन में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को भागीदारी दी जाती है। Q. बतौर जिलाध्यक्ष युवाओं व युवा उद्यमियों के लिए आपकी क्या प्राथमिकताएं रहेंगी? Q. वरिष्ठों और युवाओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए क्या प्रयास करेंगे? Q. समाज के डेटा कलेक्शन और परिचय सम्मेलन को लेकर क्या रोडमैप है?
A. युवाओं को रुचि के अनुसार प्रशिक्षण से जोड़ना, एआई पर वर्कशॉप करना प्राथमिकता है। साथ ही युवा उद्यमियों के लिए ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करेंगे, जहां वे एक ही छत के नीचे अपने उत्पाद प्रदर्शित कर नेटवर्किंग बढ़ा सकें। छोटे कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ेंगे।
A. घर-घर जाकर समाज के परिवारों का डेटा, कार्यक्षेत्र , व्यवसाय की जानकारी जुटाई जाएगी, जिससे आपसी संपर्क मजबूत होगा। परिचय सम्मेलन व्यवस्थित और आधुनिक तरीके से करेंगे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप : राजस्थान तीसरे स्थान पर, कोटा के खिलाड़ियों को 4 स्वर्ण सहित 9 पदक - Kota News

SGFI अंडर-17 गर्ल्स क्रिकेट में जयपुर की बेटियां बनीं उपविजेता, हनुमानगढ़ चैम्पियन - Jaipur News

कबड्डी में नागौर ने उदयपुर को हराया - Nagaur News


