विधानसभा अध्यक्ष ने कोटा के नए मेयर-पार्षदों को बधाई दी: कहा-जनता ने विकास पर मुहर लगाई, अब रफ्तार पकड़ेगा शहर - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Vasudev Devnani Kota Visit | Development Statement & City Progress विधानसभा अध्यक्ष ने कोटा के नए मेयर-पार्षदों को बधाई दी:कहा-जनता ने विकास पर मुहर लगाई, अब रफ्तार पकड़ेगा शहर -…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Vasudev Devnani Kota Visit | Development Statement & City Progress
विधानसभा अध्यक्ष ने कोटा के नए मेयर-पार्षदों को बधाई दी:कहा-जनता ने विकास पर मुहर लगाई, अब रफ्तार पकड़ेगा शहर
- कॉपी लिंक
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को कोटा पहुंचे। सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। देवनानी ने कहा कि वे कोटा कार्यकर्ताओं और कुछ वरिष्ठ लोगों से मिलने आए हैं। काफी समय से जिलाध्यक्ष और विधायकों
देवनानी ने कहा कि वे कोटा में चुनाव परिणामों के बाद जीत की खुशी में शामिल होने और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देने पहुंचे हैं। उन्होंने राजस्थान में आए निकाय चुनाव के परिणामों को सुखद बताते हुए कहा जनता ने विकास कार्यों पर विश्वास जताया है। केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं को गति मिली है। इस दौरान देवनानी ने चुनाव में जीत दर्ज करने वाले मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि चुनाव राजनीतिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं, लेकिन जनता ने विकास के मुद्दे पर मुहर लगाई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेहनत की और स्वस्थ राजनीतिक परंपरा के साथ अच्छी संख्या में जीत दर्ज की है।
देवनानी ने कोटा के विकास को लेकर कहा कि मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों के चुने जाने के बाद शहर के विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने विकास की तुलना चार पहियों वाली गाड़ी से करते हुए कहा कि एक पहिया केंद्र सरकार, दूसरा राज्य सरकार, तीसरा विधायक और चौथा पहिया मेयर-पार्षद हैं।
जनता ने इन पहियों को आगे बढ़ाने का अवसर दिया है। अब विकास की गाड़ी का एक्सीलेटर दबाने की जरूरत है। उन्हें उम्मीद है कि कोटा भी अन्य शहरों की तरह विकास की गति पकड़ेगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार


