वकीलों कोर्ट परिसर में नहीं बना सकेंगे रील-मीम: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने रोक लगाई, व्यक्तिगत ब्रांडिंग पर भी रोक रहेगी - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Rajasthan Lawyers Social Media Guidelines | Bar Council Restrictions वकीलों कोर्ट परिसर में नहीं बना सकेंगे रील-मीम:बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने रोक लगाई, व्यक्तिगत ब्रांडिंग पर भी र…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Rajasthan Lawyers Social Media Guidelines | Bar Council Restrictions
वकीलों कोर्ट परिसर में नहीं बना सकेंगे रील-मीम:बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने रोक लगाई, व्यक्तिगत ब्रांडिंग पर भी रोक रहेगी
- कॉपी लिंक
वकीलों के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से जारी सोशल मीडिया आचार संहिता को राजस्थान में भी सख्ती से लागू किया गया है। अब वकीलों के सोशल मीडिया पर रील बनाने, अदालत की कार्रवाई रिकॉर्ड करने या अपनी पहचान का इस्तेमाल व्यक्तिगत ब्रांडिंग के लिए करने पर रोक रहेगी।
राजस्थान बार काउंसिल ने प्रदेश के सभी अभिभाषक संघों (वकील संगठनों) को इसके कड़ाई से पालन के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले वकीलों के खिलाफ अब एडवोकेट एक्ट, 1961 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कोटा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत सिंह अड़सेला ने बताया कि नई गाइडलाइन सभी वकीलों को भेज दी गई है।इसकी जानकारी बार एसोसिएशन के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की जा रही है।
शपथ-पत्र होगा अनिवार्य
राजस्थान बार काउंसिल के कार्यवाहक सचिव विकास ढाका द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब लॉ कॉलेजों में प्रवेश, इंटर्नशिप और नए वकीलों के नामांकन के समय सोशल मीडिया आचार संहिता के पालन का शपथ-पत्र देना अनिवार्य होगा।
आदेश के अनुसार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार न्यायालय की गरिमा को ठेस पहुंचाने, गोपनीयता का उल्लंघन करने या जनमानस में भ्रम फैलाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। नियमों का उल्लंघन करने वाले वकीलों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
- जयपुर-अलवर समेत 5 जिलों में बरसात: कोटा में ERCP के तहत बने नवनेरा डैम का 1 गेट खोला; कल 24 जिलों में बारिश का अलर्ट
- भास्कर एक्सक्लूसिवएक दवा के 3 रेट,6500 से 17000 तक में बेची: RGHS के बिलों की जांच में खुलासा, जयपुर सहित 10 जिलों में सबसे ज्यादा गड़बड़ी
- कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटाई: तेल कंपनियों ने लगातार दूसरी बार कम की रेट, दो महीने में अब तक 375.50 रुपए तक कम हुए
- 23 जिलों में सूखे जैसे हालात, आधा मानसून सीजन निकला: जवाई और बीसलपुर बांध में पानी बढ़ने की बजाए कम हुआ; जानिए- अगस्त कैसा रहेगा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

MP Weather News: मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, राजस्थान का सिस्टम खत्म, अब 7 दिन नहीं बनेगा नया डिप्रेशन, जानिए कहां होगी बारिश

अजमेर: जन अधिकार पार्टी-जन शक्ति का ऐलान, Gen Z को देश सेवा के लिए देगी राजनीतिक मंच

राज्यों की उच्च शिक्षा को गति दें: राजस्थान के राज्यपाल की अपील


