राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को बड़ी सफलता, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार - lawrence bishnoi gang shooters arrested in jodhpur
राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को बड़ी सफलता, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने जोधपुर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है…

सौजन्य से:- jagran.com
राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को बड़ी सफलता, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने जोधपुर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है।
HighLights
- लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटर पकड़े गए।
- पंजाब पुलिस ने पांच-पांच लाख का इनाम रखा था।
- जोधपुर में बड़ी वारदात करने की फिराक में थे।
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने जोधपुर से लारेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर पंजाब पुलिस ने पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
दोनों आरोपित जोधपुर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से आए थे, लेकिन समय पर सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार लिया।
आरोपितों की पहचान पंजाब के फाजिल्का जिले के निवासी जसकरण उर्फ सन्नी और राजिंदर उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। दोनों नेपाल से जोधपुर पहुंचे थे।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपितों ने करीब डेढ़ वर्ष पहले पंजाब में अबोहर के कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की हत्या की थे।
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों फरार होकर नेपाल पहुंच गए थे। अब तक की जांच में सामने आया कि दोनों के खिलाफ पंजाब के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी मामले दर्ज हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


