होमक्राइमLIVE: आशुतोष रांका को जमीन पर पटककर पीटा, कॉकरोच पार्टी के वर्कर्स पर ग्रामीणों का हमला... जयपुर में बवाल
क्राइम

LIVE: आशुतोष रांका को जमीन पर पटककर पीटा, कॉकरोच पार्टी के वर्कर्स पर ग्रामीणों का हमला... जयपुर में बवाल

Sign In Advertisement X राजस्थान की राजधानी जयपुर के बगरू के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के क…

AajTak के अनुसार21 अगस्त 2026 को 04:55 am बजे
LIVE: आशुतोष रांका को जमीन पर पटककर पीटा, कॉकरोच पार्टी के वर्कर्स पर ग्रामीणों का हमला... जयपुर में बवाल

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

राजस्थान की राजधानी जयपुर के बगरू के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया. इसके बाद ग्रामीण CJP के खिलाफ धरने पर बैठ गए. वहीं CJP से जुड़े आशुतोष रांका ने आरोप लगाया है कि उनकी टीम के साथियों के साथ भाजपा के गुंडों ने मारपीट की.

जयपुर के बगरू इलाके में स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में उस समय हंगामा हो गया जब CJP के कार्यकर्ता स्कूल की व्यवस्थाओं को देखने पहुंचे. गांव के लोगों ने कार्यकर्ताओं का विरोध किया और उन्हें वहां से भगा दिया. इसके बाद ग्रामीण CJP के खिलाफ धरने पर बैठ गए.

आशुतोष रांका इसी स्कूल में पहुंचे. जहां उनका जमकर विरोध किया. जैसे ही गांव पहुंच तो ग्रामीणों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की.

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि रामपुरा, कंवरपुरा में स्थित यह सरकारी स्कूल पिछले कई सालों से भैंसों के तबेले में चल रहा है. उन्होंने लिखा कि वे खुद वहां पहुंच रहे हैं.

यह भी पढ़ें: जब विपक्ष की रसोई में पहुंचा ‘कॉकरोच’ - डर सबको लगता है, गला सबका सूखता है

Advertisement

रांका ने पोस्ट में यह भी कहा कि उनकी टीम के जो साथी पहले से वहां मौजूद थे, उनके साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की. उन्होंने इस पूरे मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा को यह मंजूर है कि बच्चे भैंसों के तबेले में पढ़ते रहें, लेकिन अगर इन स्कूलों को ठीक कराने की कोशिश की जाए तो यह उन्हें मंजूर नहीं है. उन्होंने सवाल उठाया कि इससे ज्यादा शर्मनाक बात और क्या हो सकती है.

गांव में स्कूल की हालत को लेकर पहले से ही नाराजगी थी. ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल की इमारत लंबे समय से जर्जर हालत में है और बच्चे भैंसों के तबेले जैसी जगह में पढ़ने को मजबूर हैं. इसी मुद्दे पर CJP कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे थे, लेकिन ग्रामीणों ने उनका विरोध कर दिया.

फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और ग्रामीण CJP के खिलाफ धरने पर डटे हुए हैं. मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सियासी हलचल तेज हो गई है.

ग्रामीणों ने क्या कहा?

रामीण विष्णु कुमार शर्मा ने बताया कि उनके गांव में पहले प्राथमिक विद्यालय 5वीं कक्षा तक संचालित होता था. स्कूल के लिए जमीन उनके दादाजी ने दी थी. उन्होंने बताया कि 1999 में स्कूल भवन का निर्माण हुआ था, लेकिन उसके बाद से भवन की मरम्मत नहीं हुई.

Advertisement

विष्णु कुमार शर्मा के मुताबिक, अब स्कूल भवन इतना जर्जर हो चुका है कि वहां बच्चों के बैठकर पढ़ने की स्थिति नहीं है. फिलहाल गांव के एक बड़े भवन में ग्रामीणों ने दो कमरे उपलब्ध कराए हैं, जहां दो शिक्षक करीब 20-30 बच्चों को पढ़ा रहे हैं.

उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र बगरू विधानसभा में आता है. उनके अनुसार, विधायक डॉ. कैलाश वर्मा ने स्कूल के लिए 9 लाख रुपये का बजट पास होने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक यह काम जमीन पर शुरू नहीं हुआ है.

विष्णु कुमार शर्मा ने कहा कि स्कूल के लिए दी गई जमीन भी ग्रामीणों की ही है और ग्रामीणों ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए सरकार को जमीन दी थी. उन्होंने कहा कि स्कूल की स्थिति को लेकर सरकार से कार्रवाई की उम्मीद है.

ग्रामीण राजेश कुमार शर्मा ने CJP कार्यकर्ताओं के गांव में पहुंचने का विरोध किया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण ऐसे कार्यकर्ताओं का विरोध करेंगे और आरोप लगाया कि वे स्कूल के मुद्दे को लेकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं.

राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि भारत में विरोध करना जायज है, लेकिन प्रदर्शन का तरीका सही होना चाहिए. उन्होंने CJP पर राजनीतिक रोटियां सेंकने और फंड जुटाने का आरोप लगाया. हालांकि, उनके विदेशी फंड से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इस बयान से नहीं होती.

Advertisement

स्कूल की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि बच्चे जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर हैं. उनके मुताबिक, सरकार की ओर से 12 लाख रुपये का बजट पास किया गया है, लेकिन अभी तक स्कूल का निर्माण शुरू नहीं हुआ है.

उन्होंने कहा कि अगर सरकार स्कूल का निर्माण नहीं कराती है तो ग्रामीण खुद मिलकर स्कूल बनाएंगे, क्योंकि जमीन उनके बुजुर्गों ने दी थी और स्कूल भी उनके प्रयासों से बना था.

राजेश कुमार शर्मा ने सरकार से जल्द से जल्द स्कूल का निर्माण कराने की अपील की. साथ ही उन्होंने बताया कि गांव में पहले पोलिंग बूथ था, लेकिन इस बार उसे दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया गया है. उन्होंने इस पर भी सरकार से ध्यान देने की मांग की.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें