Live: नाथद्वारा निकाय चुनाव के AAP उम्मीदवार डिटेन किए गए, जोधपुर में सबसे ज्यादा मतदान
Rajasthan Nikay Chunav Voting Live: नाथद्वारा निकाय चुनाव के AAP उम्मीदवार डिटेन किए गए, जोधपुर में सबसे ज्यादा मतदान Rajasthan Nikay Chunav Voting Live: राजस्थान के 39 जिलों में निकाय चुनाव की वोटिंग शुरू हो गई है. सुबह…

सौजन्य से:- ABP News
Rajasthan Nikay Chunav Voting Live: नाथद्वारा निकाय चुनाव के AAP उम्मीदवार डिटेन किए गए, जोधपुर में सबसे ज्यादा मतदान
Rajasthan Nikay Chunav Voting Live: राजस्थान के 39 जिलों में निकाय चुनाव की वोटिंग शुरू हो गई है. सुबह 7 बजे से जारी मतदान शाम 6.00 बजे तक संपन्न होगा. इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है.
LIVE
Background
Rajasthan Nikay Chunav 2026 Voting Live Updates: राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 का पहला चरण आज (बुधवार, 9 सितंबर) को है. चुनाव के लिए मतदान सुबह 7.00 बजे से शुरू हो गए हैं जो शाम 6.00 बजे तक संपन्न होंगे. राजस्थान निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पहले चरण में राजस्थान के 39 जिलों के 162 नगरीय निकाय शामिल हैं, जहां मतदान होना है.
जानकारी के लिए बता दें, राजस्थान में कुल 309 में से 162 नगर निकायों में बुधवार को मतदान हो रहा है. बाकी निकायों के चुनाव के लिए दूसरे चरण में 11 सितंबर को मतदान होना है.
CM भजनलाल शर्मा ने किया था रोड शो
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इससे पहले मंगलवार को मतदाताओं से आगामी नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक तेजी से पहुंचाने के लिए ‘डबल इंजन’ सरकार में तीसरा इंजन जोड़ना जरूरी है. शर्मा ने आगामी नगर निकाय चुनाव से पहले कोटा में ‘रोड शो’ किया और जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि जब केंद्र और राज्य में समान विचारधारा की सरकार हो तथा क्षेत्र को मजबूत नेतृत्व मिले तो विकास कार्यों को गति मिलती है.
निकाय चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में अब ‘डबल इंजन’ की सरकार के साथ निकायों और पंचायतों में भी बीजेपी का तीसरा इंजन जोड़ना जरूरी है ताकि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक तेजी से पहुंचे.’’
Rajasthan Nikay Chunav Live: तिंवरी में सबसे ज्यादा मतदान
जोधपुर नगर पालिका आम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर जिले की छह नगरपालिकाओं में बुधवार सुबह 7:15 बजे से मतदान जारी है. सुबह 10 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. तिंवरी में सबसे अधिक 36.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इसके बाद मथानिया में 34.72 प्रतिशत और बालेसर सत्ता में 34.63 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया
सुबह 10 बजे तक मतदान की स्थिति—
तिंवरी: 12,506 में से 4,581 मतदाताओं ने वोट डाला, मतदान 36.63%
मथानिया: 14,310 में से 4,968 मतदाताओं ने मतदान किया, मतदान 34.72%
बालेसर सत्ता: 15,359 में से 5,319 मतदाताओं ने वोट डाला, मतदान 34.63%
बिलाड़ा: 28,510 में से 8,413 मतदाताओं ने मतदान किया, मतदान 29.51%
भोपालगढ़: 19,465 में से 5,407 मतदाताओं ने वोट डाला, मतदान 27.78%
पीपाड़ शहर: 29,485 में से 8,177 मतदाताओं ने मतदान किया, मतदान 27.73%
बिलाड़ा नगरपालिका के कुल 36 वार्डों में से 4 वार्डों में उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. इसके बावजूद शेष वार्डों में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आया.
सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों में तिंवरी मतदान के मामले में सबसे आगे, जबकि पीपाड़ शहर में सबसे कम 27.73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. सभी नगरपालिका क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से जारी है.
नाथद्वारा निकाय चुनाव: AAP प्रत्याशी कान सिंह डिटेन।
नाथद्वारा निकाय चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कान सिंह को श्रीनाथजी मंदिर पुलिस थाना ने डिटेन कर लिया है. एसपी हेमंत कलाल के अनुसार कान सिंह के खिलाफ चेक अनादरण के गिरफ्तारी वारंट जारी थे. आज बूथ संख्या पांच से उन्हें डिटेन किया गया. कान सिंह वार्ड संख्या 2 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हैं. इस बार निकाय चुनाव में नाथद्वारा नगर पालिका से 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. कुल 40 वार्ड है और 88 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


