Live: राजस्थान निकाय चुनाव पर अशोक गहलोत बोले, 'CM भजनलाल शर्मा आपसे...'
Rajasthan Mayor Result Live: राजस्थान निकाय चुनाव पर अशोक गहलोत बोले, 'CM भजनलाल शर्मा आपसे...' Rajasthan Mayor Chairman Election Result 2026 Live: अब तक 7 नगर निगम के मेयर चुन लिए गए हैं. इनमें से छह नगर निगम में मेयर प…

सौजन्य से:- abplive.com
Rajasthan Mayor Result Live: राजस्थान निकाय चुनाव पर अशोक गहलोत बोले, 'CM भजनलाल शर्मा आपसे...'
Rajasthan Mayor Chairman Election Result 2026 Live: अब तक 7 नगर निगम के मेयर चुन लिए गए हैं. इनमें से छह नगर निगम में मेयर पद पर बीजेपी की जीत हुई है. बीकानेर नगर निगम में मेयर पद पर कांग्रेस जीती.
LIVE
Background
राजस्थान में निकाय प्रमुखों के लिए नतीजे घोषित किए जा रहे हैं. मतदान केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही. राजस्थान के 273 नगर निकायों में आज मतदान हुआ. गंगानगर ज़िले की श्रीविजयनगर नगरपालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प की ख़बरें भी सामने आईं. पांच निकायों में अध्यक्ष पदों के लिए 25 सितंबर को चुनाव होगा, वहीं 32 निकायों में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है.
मतदान से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर नवनिर्वाचित पार्षदों पर दबाव बनाने के लिए पुलिस, प्रशासन व अन्य सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. गहलोत ने एक बयान में कहा, ‘‘बीजेपी अब लोकतंत्र की हत्या में सिर्फ राजस्थान पुलिस को ही नहीं, हरियाणा पुलिस को भी शामिल कर चुकी है.' उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हनुमानगढ़ में निर्दलीय विधायक की गिरफ्तारी, प्रदेशभर में कई कांग्रेस पार्षदों को पुलिस-एसीबी के नोटिस और धमकियां, यह सब कम नहीं था कि अब तिजारा के कांग्रेस पार्षदों को हरियाणा के पंचकूला में रोक लिया गया और पूर्व विधायक संदीप यादव को गुड़गांव में बिना किसी कारण हिरासत में ले लिया गया.’’
वहीं बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी की जीत पर खुशी जताई और कहा कि इस जीत के साथ पिछले 32 महीनों में बीजेपी सरकार व मुख्यमंत्री के काम को स्पष्ट समर्थन मिला है. सांसद अनुराग ठाकुर ने जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे आज जयपुर में आकर खुशी हो रही है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने यहां स्थानीय निकाय चुनावों में भारी जीत हासिल की है. पिछले 32 महीनों में, बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री के काम को स्पष्ट समर्थन मिला है.सांसद ने कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार ने गंभीर कदम उठाए हैं और हम जिम्मेदारी के साथ काम करते हैं. शायद इसीलिए, बाद में हुए चुनावों में राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों में लोगों ने हमारा समर्थन किया, जबकि दिल्ली यूनिवर्सिटी और पंजाब यूनिवर्सिटी में हमारी विचारधारा को भारी जीत मिली. यह अपने आप में दिखाता है कि लोगों का सहयोग और समर्थन हमारी विचारधारा के साथ है, चाहे वह भारतीय जनता पार्टी हो या अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद. आज, देश के युवा और लोग हमारे साथ खड़े हैं.
Rajasthan Mayor Result Live: अशोक गहलतो का बीजेपी पर निशाना
राजस्थान निकाय चुनाव पर अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशान साधते हुए कहा कि बीजेपी की सकार ने बेईमानी की सारी हदें पार कर दी. अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने सीएम भजनलाल शर्मा को टैग करते हुए कहा कि आपसे प्रदेश को ऐसे कृत्यों की उम्मीद नहीं थी.
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव में बेईमानी और बेशर्मी की सारी हदें भाजपा सरकार ने पार कर दीं। नगरीय निकायों में अपने बोर्ड बनाने के लिए सारी मर्यादाओं और नियम-कानूनों को भाजपा सरकार ने तार-तार कर दिया। पूरा प्रदेश स्तब्ध है, राजस्थान में कभी ऐसा होगा यह सोचा भी नहीं जा सकता था।…
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 21, 2026
Rajasthan Mayor Result Live: जयपुर मेयर चुनाव के लिए सभी उम्मीदवारों के पर्चे सही
जयपुर में होने वाले मेयर के चुनाव में सभी चारों उम्मीदवारों के पर्चे सही पाए गए. बीजेपी के सुनील कोठारी और कांग्रेस की सुनीता महावर का नामांकन सही पाया गया. कांग्रेस के पार्षद दशरथ अटल और सुनीता मेठी के पर्चे भी सही पाए गए. हालांकि इन दोनों का नामांकन निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर सही पाया गया है. कल मंगलवार को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है. नाम वापसी के बाद ही यह साफ होगा कि मैदान में कितने उम्मीदवार बचते हैं. जयपुर में मेयर चुनाव के लिए वोटिंग 25 सितंबर को होगी.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


