रुड़की में कलियर के अजमेर बाजार में भीषण आग का तांडव, कई दुकानें जलकर खाक - massive fire guts 45 shops in roorkees kalyar ajmer bazaar
रुड़की में कलियर के अजमेर बाजार में भीषण आग का तांडव, कई दुकानें जलकर खाक रुड़की के कलियर स्थित अजमेर बाजार में भीषण आग लगने से 4-5 दुकानें जलकर खाक हो गईं और लाखों का नुकसान हुआ। HighLights - कलियर के अजमेर बाजार में लग…

सौजन्य से:- Jagran
रुड़की में कलियर के अजमेर बाजार में भीषण आग का तांडव, कई दुकानें जलकर खाक
रुड़की के कलियर स्थित अजमेर बाजार में भीषण आग लगने से 4-5 दुकानें जलकर खाक हो गईं और लाखों का नुकसान हुआ।
HighLights
- कलियर के अजमेर बाजार में लगी भीषण आग
- आग से 4-5 दुकानें जलकर हुईं खाक
- लाखों के नुकसान की आशंका, कारण अज्ञात
जागरण संवाददाता, कलियर (रुड़की)। कलियर के अजमेर बाजार में भीषण आग लग गई। आग से करीब 4 से 5 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं।
दरगाह साबिर पाक के पहाड़ी गेट के पास अजमेर बाजार में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने 4-5 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और दुकानें धू-धूकर जलने लगीं। आग की विकराल लपटों और धुएं से पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोकने के लिए कड़ी मशक्कत की।
आग की चपेट में आने से कई दुकानों और उनमें रखा सामान जलकर नष्ट होने की सूचना है। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

DGP राजीव शर्मा ने तालेड़ा थाने का लिया जायजा: अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस, नए कानूनों से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश - Bundi News

जोधपुर में 5 दिन तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं: तापमान 1 डिग्री बढ़ा, अब तक सामान्य से 23 फीसदी कम हुई बरसात - Jodhpur News

राजस्थान के स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह में दलितों के साथ दुर्व्यवहार, कुर्सियां खाली करने को मजबूर; 5 बुक किए गए - द ट्रिब्यून


