Moti Doongri Temple: शादी की चाह में जयपुर पहुंच गए लाखों कुंवारे, खूब वायरल हो रहा वीडियो
Sign In Advertisement X देश में कुंवारों की संख्या कितनी बढ़ गई है, इसका अंदाजा हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो से आप लगा सकते हैं. वीडियो में कुछ लोग पुलिस की…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
देश में कुंवारों की संख्या कितनी बढ़ गई है, इसका अंदाजा हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो से आप लगा सकते हैं. वीडियो में कुछ लोग पुलिस की बेरिकेडिंग को पीछे धकेलकर आगे बढ़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं. भीड़ ऐसी कि मानो युवाओं ने कोई जन आंदोलन छेड़ दिया हो. सड़क पर हर तरफ हो हल्ला मचा है. यह हुजूम बस एक पैकेट मेहंदी के लिए सड़क पर इकट्ठा है. शादी के लिए इतने उतावले और दीवाने लोग आपने शायद ही पहले कभी देखे होंगे.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो जयपुर का है. सूत्रों की मानें तो गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले हरतालिका तीज पर जयपुर के एक प्रसिद्ध मंदिर मोती डूंगरी पर मेहंदी बांटने की परंपरा है. इसी मेहंदी को पाने की चाह में लोग देश के कोने-कोने से 13 सितंबर की शाम को यहां पहुंच गए. फिर जो हुआ वो आप वीडियो में साफ देख सकते हैं. देखते ही देखते सड़क पर लोगों की भीड़ इस कदर बढ़ गई, मानो कोई जन आंदोलन छिड़ गया हो. शाम तक लाखों लोग सड़क पर इकट्ठा हो गए. मंदिर परिसर से लेकर कई किलोमीटर तक लोग लंबी कतारों में खड़े रहे. ख्वाहिश थी तो बस एक पैकेट मेहंदी पाने की.
इस घटना के सोशल मीडिया पर कई अलग-अलग वीडियो वायरल हुए हैं. एक वायरल वीडियो में यहां मेहंदी के लिए पहुंचे शख्स ने बताया कि लाख कोशिशों के बाद भी उसकी शादी नहीं हो रही है. इसलिए वो यहां मेहंदी लेने आया है. एक शख्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि हमारे मोहल्ले में कई लड़के कुंवारे हैं. इसलिए मैं उन सबके लिए यहां मेहंदी लेने आया हूं. यहां दिल्ली से पहुंचे एक शख्स ने बताया कि वो अपने बच्चों की शादी की कामना के लिए मेहंदी लेने आया है.
Advertisement
क्यों दूर-दूर से मेहंदी लेने आते हैं लोग?
जयपुर स्थित मोती डूंगरी मंदिर भगवान गणेश का प्रसिद्ध मंदिर है. यहां हर साल गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले हरतालिका तीज पर सिंजारा उत्सव मनाया जाता है. इस सिंजारा उत्सव में मेहंदी बांटने की परंपरा है. सिंजारा उत्सव में पहले भगवान गणेश को मेहंदी अर्पित की जाती है. इसके बाद इसे श्रद्धालुओं को बांटा जाता है. इस मेहंदी को लेने भक्त दूर-दूर से यहां आते हैं. ऐसी मान्यता है कि इस मेहंदी के शुभ प्रभाव से अविवाहितों का विवाह हो जाता है. मांगलिक कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं. शादीशुदा लोग भी इस मेहंदी को दांपत्य जीवन के लिए शुभ मानते हैं.
जयपुर के इन मंदिरों में भी महेंदी बांटने की परंपरा
भगवान गणेश को समर्पित मोती डूंगरी इकलौता ऐसा मंदिर नहीं है जहां मेहंदी बांटने की परंपरा है. राजस्थान के जयपुर में ही श्री गढ़ गणेश मंदिर और नहर वाले गणपति मंदिर में भी मेहंदी बांटने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है. इन मंदिरों में मेहंदी के अलावा सिंदूर बांटने का रिवाज भी है, जिसे लेने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं.
---- समाप्त ----
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


