संतरे का बाग, गीली मिट्टी और हांफती दौड़ती पुलिस... राजस्थान पुलिस ने साइबर ठग को MP से पकड़ा
Sign In Advertisement X राजस्थान के अजमेर में 16 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में साइबर पुलिस ने मध्य प्रदेश से आरोपी आदित्य को गिरफ्तार किया है. पुलिस के…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
राजस्थान के अजमेर में 16 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में साइबर पुलिस ने मध्य प्रदेश से आरोपी आदित्य को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पकड़ने पहुंची टीम को देखकर उसने भागने की कोशिश की और संतरे के बागों के बीच दौड़ने लगा. बारिश के कारण जमीन पर मिट्टी गीली थी और पुलिसकर्मियों के पैर भी धंस रहे थे, लेकिन हेड कॉन्स्टेबल हितेंद्र बागड़ी और कॉन्स्टेबल बाबूलाल गुर्जर ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया. जांच में आरोपी के बैंक खाते से करीब 6.30 लाख रुपये के ट्रांजैक्शन की बात सामने आई है.
दरअसल, अजमेर साइबर थाना पुलिस ऑनलाइन ठगी के एक मामले की जांच कर रही थी, जिसमें करीब 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत सामने आई थी. पुलिस ने मामले की जांच के दौरान तकनीकी सबूतों और मिली जानकारी के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के मध्य प्रदेश में होने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू की.
यह भी पढ़ें: 72 बैंक खाते, फर्जी फर्में और 5600 करोड़ का ट्रांजैक्शन, कानपुर पुलिस ने खोला साइबर फ्रॉड का राज, दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, आरोपी आदित्य को पकड़ने के दौरान उसने वहां से भागने की कोशिश की. वह पुलिसकर्मियों से बचने के लिए संतरे के बागों के बीच दौड़ पड़ा. आरोपी के पीछे पुलिसकर्मियों ने भी दौड़ लगा दी. उस वक्त बारिश के कारण जमीन पर मिट्टी गीली थी. दौड़ते समय पुलिसकर्मियों के पैर भी मिट्टी में धंस रहे थे, जिससे पीछा करना आसान नहीं था.
Advertisement
इसके बावजूद हेड कॉन्स्टेबल हितेंद्र बागड़ी और कॉन्स्टेबल बाबूलाल गुर्जर ने आरोपी का पीछा किया. काफी मशक्कत के बाद दोनों पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी आदित्य को अजमेर लेकर आई है. साइबर थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और ऑनलाइन ठगी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है.
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के बैंक खाते से करीब 6 लाख 30 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है. अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रकम का लेन-देन किन लोगों के बीच हुआ और ठगी की रकम में आरोपी की भूमिका क्या थी. साइबर थाना पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके संभावित सहयोगियों की तलाश कर रही है. पुलिस ऑनलाइन ठगी की पूरी कड़ी और पैसों के लेन-देन की जांच में जुटी है. इस मामले में साइबर थाना पुलिस की कार्रवाई और जांच को लेकर डीवाईएसपी शमशेर खान ने भी जानकारी दी है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


