स्मैक के लिए MP में बाइक चोरी, आरोपी गिरफ्तार: राजगढ़ से ले जाकर राजस्थान में बेचता था, 4 बाइक बरामद - rajgarh (MP) News
- Hindi News - Local - Mp - Rajgarh - Rajgarh Bike Theft Arrest | Rajasthan Youth Held For Stealing Bikes स्मैक के लिए MP में बाइक चोरी, आरोपी गिरफ्तार:राजगढ़ से ले जाकर राजस्थान में बेचता था, 4 बाइक बरामद - कॉपी लिंक रा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Mp
- Rajgarh
- Rajgarh Bike Theft Arrest | Rajasthan Youth Held For Stealing Bikes
स्मैक के लिए MP में बाइक चोरी, आरोपी गिरफ्तार:राजगढ़ से ले जाकर राजस्थान में बेचता था, 4 बाइक बरामद
- कॉपी लिंक
राजगढ़ जिले की खिलचीपुर पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में राजस्थान के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुकेश तंवर (23) पिता राम सिंह तंवर निवासी मदनपुरिया, थाना घाटोली, जिला झालावाड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की चार ब
पुलिस के अनुसार, मुकेश राजस्थान से मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आता था। मौका देखकर बाइक चोरी करता और उन्हें राजस्थान ले जाकर बेच देता था। पुलिस के मुताबिक, बाइक बेचकर मिले पैसों से वह स्मैक खरीदता और नशा करता था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी घाटोली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ बाइक चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
MP और राजस्थान से चोरी की बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चार बाइक बरामद की हैं। इनमें राजगढ़ जिले के खिलचीपुर और माचलपुर थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक-एक बाइक शामिल है। इसके अलावा आगर मालवा जिले के सोयत और राजस्थान के झालावाड़ जिले के खानपुर थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक-एक बाइक भी बरामद की गई है।
पुलिस अब बरामद बाइकों के इंजन और चेसिस नंबर की जांच कर रही है। इनके आधार पर बाइक के असली मालिकों और चोरी की घटनाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी से चोरी की अन्य घटनाओं और उसके साथियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


