उमर का खाल गांव की आरती धाकड़ डिप्टी जेलर बनींं: राजस्थान पुलिस सेवा में चयन, परिजन और ग्रामीणों ने दी बधाई - Nandwai (Begun) News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Chittorgarh - Nandwai - Rajasthan Police Selection: Aarti Dhakad From Begun Becomes Deputy Jailer उमर का खाल गांव की आरती धाकड़ डिप्टी जेलर बनींं:राजस्थान पुलिस सेवा में चयन, परिजन और ग…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Chittorgarh
- Nandwai
- Rajasthan Police Selection: Aarti Dhakad From Begun Becomes Deputy Jailer
उमर का खाल गांव की आरती धाकड़ डिप्टी जेलर बनींं:राजस्थान पुलिस सेवा में चयन, परिजन और ग्रामीणों ने दी बधाई
- कॉपी लिंक
बेगूं उपखंड क्षेत्र के नन्दवाई के पास उमर का खाल गांव की आरती धाकड़ का राजस्थान पुलिस सेवा में डिप्टी जेलर के पद पर चयन हुआ है। इस खबर से उनके परिवार और पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
आरती धाकड़ घीसालाल धाकड़ की बेटी हैं। उनके पिता किसान हैं और मां गृहिणी हैं। ग्रामीणों ने आरती को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
आरती ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए एक मिसाल पेश की है।
उनकी शुरुआती पढ़ाई गांव में कक्षा 5 तक हुई। कक्षा 10 नन्दवाई से, कक्षा 12 रावतभाटा से, बीएससी चित्तौड़गढ़ से और एमएससी उदयपुर से की। उन्होंने कोचिंग और सेल्फ स्टडी से तैयारी की थी। आरती की इस सफलता से उमर का खाल गांव सहित नन्दवाई क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


