जयपुर में NEET PG परीक्षा के दौरान हंगामा, पेपर कैंसिल: सेंटर पर बार-बार बंद हुए कंप्यूटर, छात्र बोले- 2 घंटे में 10 बार पेपर रुका - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - NEET PG Exam Controversy | Jaipur Sitapura Center Technical Glitch BREAKINGजयपुर में NEET PG परीक्षा के दौरान हंगामा, पेपर कैंसिल:सेंटर पर बार-बार बंद हुए कंप्यूटर, छात्र बोले-…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- NEET PG Exam Controversy | Jaipur Sitapura Center Technical Glitch
BREAKINGजयपुर में NEET PG परीक्षा के दौरान हंगामा, पेपर कैंसिल:सेंटर पर बार-बार बंद हुए कंप्यूटर, छात्र बोले- 2 घंटे में 10 बार पेपर रुका
- कॉपी लिंक
जयपुर में रविवार सुबह NEET PG-2026 परीक्षा के सीतापुरा स्थित ION सेंटर पर हंगामा हो गया। परीक्षा देने पहुंचे डॉक्टरों और छात्रों ने आरोप लगाया कि कंप्यूटर बार-बार बंद हुए, जिससे परीक्षा प्रभावित हुई।
उनका आरोप है कि दो घंटे में 10 बार एग्जाम बाधित हुआ। इस दौरान सेंटर पर कोई अधिकारी नजर नहीं आया। छात्रों ने परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए पेपर लीक होने की आशंका भी जताई।
मामले की जांच कर परीक्षा रद्द कराने की मांग की है। परीक्षा खत्म होने के बाद सैकड़ों की संख्या में परीक्षार्थियों ने सेंटर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ता देख इस सेंटर की परीक्षा कैंसिल कर दी गई है।
9 बजे की परीक्षा 10 बजे शुरू होने का आरोप
छात्रों के अनुसार, परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होनी थी, लेकिन इसे करीब 10 बजे शुरू किया गया। कंप्यूटर 6 से 7 बार बंद हुए। कुछ कंप्यूटर्स पर दोबारा स्क्रीन शुरू होने के बाद 3 से 4 सवाल दिखाई दिए।
जबकि कुछ छात्रों के सिस्टम पर 5 से 6 सवाल आने के बाद फिर कंप्यूटर बंद हो गए। छात्रों का आरोप है कि सेंटर के स्टाफ ने न तो तकनीकी खराबी का कारण बताया और न ही किसी अन्य अथॉरिटी की ओर से स्थिति को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी दी गई।
FIR की धमकी देने का आरोप
विरोध कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया- पुलिस से मामले की शिकायत की तो विरोध प्रदर्शन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। छात्रों का दावा है कि उनसे कहा गया कि यदि वे बाहर प्रदर्शन जारी रखते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।
पेपर लीक का शक जताया, जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग
विरोध कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि परीक्षा के दौरान बार-बार सिस्टम बंद होने और अलग-अलग कंप्यूटरों पर सवाल दिखाई देने के बाद उन्हें परीक्षा की गोपनीयता को लेकर भी संदेह है।
छात्रों का कहना है कि अगर प्रश्नों की सुरक्षा को लेकर किसी तरह की चूक हुई है तो उसी प्रश्नपत्र के साथ दोबारा परीक्षा कराने का औचित्य नहीं है।
छात्रों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि परीक्षा की गोपनीयता या निष्पक्षता से समझौता होने की पुष्टि होती है तो परीक्षा को रद्द कर नए सिरे से आयोजित किया जाए।
परीक्षा देने पहुंची छात्रा गुंजन ने परीक्षा आयोजन की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा- NEET PG जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए मोटी फीस ली जाती है, लेकिन इसके बावजूद बिना रुकावट परीक्षा देने के लिए पर्याप्त तकनीकी व्यवस्था नहीं मिल सकी।
छात्रों का कहना है कि कई अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए एक से दो साल तक तैयारी की है। तकनीकी खामियों का सीधा असर उनके भविष्य पर पड़ सकता है। ऐसे में वे परीक्षा की निष्पक्षता और तकनीकी व्यवस्था की जांच की मांग कर रहे हैं।
- दो गाड़ियों के बीच फंसी स्विफ्ट,नवजात समेत 3 की मौत: 2 दिन पहले हुआ था बच्ची की जन्म, हॉस्पिटल से घर जा रहा था परिवार
- भाई को बचाने कुंड में कूदी 3-बहनें, चारों की मौत: नहाने उतरा था युवक, वीडियो बनाते हुए डूबा; रक्षाबंधन पर पीहर आई थीं बहनें
- LIVEबीजेपी में आज जयपुर संभाग के टिकटों पर होगा मंथन: CM रवाना करेंगे चुनाव-प्रचार रथ; अलवर में दावेदार बोले-कांग्रेस ने बाहरी को टिकट दिया तो विरोध करेंगे
- निकाय चुनाव, बांग्लादेश से आने थे करोड़ों के नकली नोट: जयपुर में पकड़े गैंग मेंबर्स का खुलासा, ट्रायल करने आए थे, मशीन से हुई करेंसी की जांच
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


