NEET-PG 2026 परीक्षा जयपुर में सर्वर डाउन होने से प्रभावित हुई.
NEET-PG 2026: नीट की परीक्षा में फिर हुआ लोचा, जयपुर में सर्वर ने दिया धोखा, तकनीकी गड़बड़ी के बाद सेंटर पर हंगामा अभ्यर्थियों का हंगामा (Photo/X) NEET-PG 2026 परीक्षा जयपुर के सीतापुरा परीक्षा केंद्र पर तकनीकी खराबी के…

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
NEET-PG 2026: नीट की परीक्षा में फिर हुआ लोचा, जयपुर में सर्वर ने दिया धोखा, तकनीकी गड़बड़ी के बाद सेंटर पर हंगामा
अभ्यर्थियों का हंगामा (Photo/X)
NEET-PG 2026 परीक्षा जयपुर के सीतापुरा परीक्षा केंद्र पर तकनीकी खराबी के कारण बाधित हुई. सुबह 9 बजे शुरू होने वाली परीक्षा में सर्वर और कंप्यूटर सिस्टम में आई समस्या के चलते कुछ अभ्यर्थी समय पर परीक्षा शुरू ही नहीं कर सके. जिससे परीक्षार्थियों में नाराजगी फैल गई.
NEET-PG 2026 की परीक्षा रविवार को जयपुर के सीतापुरा स्थित परीक्षा केंद्र पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण प्रभावित हो गई. सुबह 9 बजे परीक्षा शुरू होनी थी, लेकिन सर्वर और कंप्यूटर सिस्टम में आई समस्या के चलते सभी अभ्यर्थी सामान्य तरीके से परीक्षा शुरू नहीं कर सके. कुछ उम्मीदवारों के कंप्यूटर खुल गए, जबकि कुछ के सिस्टम काम नहीं कर रहे थे. इसके बाद परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ गई.
कुछ के सिस्टम चले, कुछ करते रहे इंतजार
अभ्यर्थियों के मुताबिक, परीक्षा शुरू होने के समय ही तकनीकी परेशानी सामने आई. कुछ कंप्यूटर पर परीक्षा खुल गई, जबकि दूसरे कंप्यूटर पर सिस्टम काम नहीं कर रहा था. इससे अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई. परीक्षा के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे उम्मीदवारों ने तकनीकी खामी को लेकर नाराजगी जताई.
ये भी पढ़ें: झारखंड में अब परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा, पेपर लीक मामलों के लिए बनी विशेष अदालत
मौके पर पहुंची पुलिस, अभ्यर्थियों से बातचीत
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी परीक्षा केंद्र पहुंचे. ACP ललित शर्मा ने बताया कि उन्हें सर्वर के ठीक से काम नहीं करने की सूचना मिली थी. उन्होंने कहा कि कुछ कंप्यूटर चल रहे थे, जबकि कुछ नहीं खुल रहे थे, जिसके कारण परीक्षा सामान्य रूप से आगे नहीं बढ़ सकी.
ACP के मुताबिक, पुलिस अभ्यर्थियों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश कर रही है. साथ ही परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी के उच्च अधिकारियों से भी बातचीत की जा रही है, ताकि मामले का उचित समाधान निकाला जा सके.
ये भी पढ़ें: नीट पीजी परीक्षा को लेकर चास में निषेधाज्ञा लागू, केंद्रों के 300 मीटर दायरे में भीड़ पर रोक
9 बजे से 12:30 बजे तक होनी थी परीक्षा
NEET-PG 2026 परीक्षा देशभर में कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जा रही है. परीक्षा का निर्धारित समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक थी. जयपुर में परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाए गए थे. फिलहाल सीतापुरा केंद्र पर प्रभावित अभ्यर्थी परीक्षा को लेकर परीक्षा एजेंसी के अगले फैसले का इंतजार कर रहे हैं.
NEET-UG पेपर लीक विवाद के बाद अभ्यर्थियों की आत्महत्या के मामलों और परीक्षा व्यवस्था को लेकर देशभर में सवाल उठे. इसके बाद जंतर-मंतर पर युवाओं ने बड़ा प्रदर्शन किया और तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. इन घटनाओं के बीच अब NEET-PG 2026 के दौरान जयपुर में हुई तकनीकी गड़बड़ी ने एक बार फिर परीक्षा की पारदर्शिता और व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


