जयपुर में खूनी इश्क का खौफनाक अंत, अवैध संबंधों के शव में गर्भवती चाची को भतीजे ने उतारा मौत के घाट - nephew murdered pregnant aunt over a love affair
जयपुर में खूनी इश्क का खौफनाक अंत, अवैध संबंधों के शव में गर्भवती चाची को भतीजे ने उतारा मौत के घाट तीन दिन पहले गर्भवती महिला की हत्या के मामले में जयपुर पुलिस ने आरोपित को भरतपुर-आगरा राजमार्ग से गिरफ्तार किया है। आरोप…

सौजन्य से:- Jagran
जयपुर में खूनी इश्क का खौफनाक अंत, अवैध संबंधों के शव में गर्भवती चाची को भतीजे ने उतारा मौत के घाट
तीन दिन पहले गर्भवती महिला की हत्या के मामले में जयपुर पुलिस ने आरोपित को भरतपुर-आगरा राजमार्ग से गिरफ्तार किया है। आरोपित उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले का निवासी था।
HighLights
- मृतका किरण रिश्ते में प्रवेश की चाची लगती थी
- दोनों के बीच छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था
जागरण संवाददाता, जयपुर। तीन दिन पहले गर्भवती महिला की हत्या के मामले में जयपुर पुलिस ने आरोपित को भरतपुर-आगरा राजमार्ग से गिरफ्तार किया है। आरोपित उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले का निवासी था।
मृतका किरण रिश्ते में प्रवेश की चाची लगती थी। दोनों के बीच छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद दोनों बाराबंकी से भागकर जयपुर आ गए थे। दोनों किराये का कमरा लेकर रह रहे थे।
आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसे शक था कि किरण किसी अन्य युवक से प्रेस संबंध में है। इस बात को लेकर दोनों में विवाद होता रहता था।
शनिवार की रात को उसने गला दबा कर किरण की हत्या कर दी और फिर घर के आंगन में गड्डा खोदकर शव मिट्टी के नीचे दबा दिया था। पुलिस उपायुक्त प्रशांत ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया था।
पिछले रविवार को मकान मालिक जब वहां पहुंचा तो आसपास के लोगों ने अंदर से बदबू आने की बात कही। जब वह अंदर आंगन में पहुंचा तो मिट्टी में से हाथ बाहर निकला हुआ नजर आया। पुलिस ने आरोपित का लोकेशन ट्रेस करने के बाद उसको गिरफ्तार किया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


