राजस्थान में ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए पुलिस चलाएगी साइबर सुरक्षा अभियान - Prabhasakshi latest news in hindi
By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 02, 2026 जयपुर, एक सितंबर राजस्थान पुलिस सितंबर माह को ‘साइबर सुरक्षित राजस्थान’ जनजागरूकता माह के रूप में मनाएगी और इस दौरान प्रदेशभर में अभियान चलाकर लोगों को ऑनलाइन ठगी व साइबर अपराधो…

सौजन्य से:- Prabhasakshi
By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 02, 2026
जयपुर, एक सितंबर राजस्थान पुलिस सितंबर माह को ‘साइबर सुरक्षित राजस्थान’ जनजागरूकता माह के रूप में मनाएगी और इस दौरान प्रदेशभर में अभियान चलाकर लोगों को ऑनलाइन ठगी व साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जाएगा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर आयोजित होने वाले इस अभियान में साइबर ठगी से बचाव के उपायों और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार पर विशेष जोर दिया जाएगा।
जिला कलेक्टर और शिक्षा अधिकारियों के समन्वय से विद्यालयों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि साइबर सुरक्षा का संदेश देने के लिए चयनित स्थानों पर विद्यार्थी मानव शृंखला भी बनाएंगे। सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे एवं मेट्रो स्टेशनों, धार्मिक स्थलों तथा पर्यटन स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, ऑडियो-वीडियो संदेश और साइबर जागरूकता स्टॉल लगाए जाएंगे।
राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी की इकाइयों और जिला खेल अधिकारियों के समन्वय से दौड़ एवं साइकिल रैलियां भी आयोजित की जाएंगी। पुलिस के अनुसार, अभियान का दायरा ग्रामीण क्षेत्रों तक भी बढ़ाया जाएगा और डाक विभाग व पंचायती राज संस्थाओं के सहयोग से ग्राम पंचायत स्तर तक साइबर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


