जयपुर में गर्भवती महिला की हत्या, घर में मिट्टी के नीचे दबा मिला शव; लिव-इन पार्टनर फरार - pregnant woman murdered in jaipur body found buried in house
जयपुर में गर्भवती महिला की हत्या, घर में मिट्टी के नीचे दबा मिला शव; लिव-इन पार्टनर फरार जयपुर के बिंदायका क्षेत्र में एक किराए के मकान में छह माह की गर्भवती महिला किरन का शव मिट्टी में ...और पढ़ें HighLights - गर्भवती म…

सौजन्य से:- Jagran
जयपुर में गर्भवती महिला की हत्या, घर में मिट्टी के नीचे दबा मिला शव; लिव-इन पार्टनर फरार
जयपुर के बिंदायका क्षेत्र में एक किराए के मकान में छह माह की गर्भवती महिला किरन का शव मिट्टी में ...और पढ़ें
HighLights
- गर्भवती महिला का शव जयपुर में किराए के मकान में मिला।
- शव मिट्टी में दबा मिला, मकान मालिक ने बदबू से खोजा।
- किरायेदार प्रवेश फरार, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में एक मकान के अंदर गर्भवती महिला का शव मिला। फैक्ट्री में काम करने वाले युवक ने यह मकान किराये पर लिया था।
मकान मालिक जब वहां पहुंचा तो घर के अंदर से बदबू आ रही थी। अंदर जाकर देखा तो महिला का शव मिट्टी में दबा था। उसका हाथ बाहर निकला हुआ था। जबकि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी निवासी किरायेदार प्रवेश फरार था।
मामला जयपुर के बिंदायका क्षेत्र का है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतका करीब छह माह की गर्भवती थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी खोदकर शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की रहने वाली किरन के रूप में हुई है।
पुलिस उपायुक्त प्रशांत किरण ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शव करीब दो से तीन दिन पुराना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो सकेगा कि हत्या कैसे की गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि किरण और प्रवेश दंपती नहीं थे। किराए का मकान लेने के लिए उन्होंने खुद को दंपती बताया था।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


