Rajasthan: राजस्थान के 7 शहरों को मिली ई-बसों की सौगात, CM भजनलाल ने 71 बसों को दिखाई हरी झंडी
{"_id":"6a846b17d62348351901bc64","slug":"rajasthan-71-electric-buses-pm-e-bus-seva-bhajanlal-sharma-7-cities-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राजस्थान के 7 शहरों को मिली ई-बसों की सौग…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a846b17d62348351901bc64","slug":"rajasthan-71-electric-buses-pm-e-bus-seva-bhajanlal-sharma-7-cities-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राजस्थान के 7 शहरों को मिली ई-बसों की सौगात, CM भजनलाल ने 71 बसों को दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राजस्थान के 7 शहरों को मिली ई-बसों की सौगात, CM भजनलाल ने 71 बसों को दिखाई हरी झंडी
Tue, 18 Aug 2026 07:54 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Tue, 18 Aug 2026 07:54 PM IST
सार
Rajasthan News: राजस्थान को बेहतर और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम ई-बस सेवा के तहत 71 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। जयपुर, भीलवाड़ा, अलवर, अजमेर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर को इसका लाभ मिलेगा। राज्य में कुल 1150 ई-बसें संचालित करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के सात शहरों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और प्रदूषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को पीएम ई-बस सेवा के अंतर्गत 71 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल से जयपुर, भीलवाड़ा, अलवर, अजमेर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर के निवासियों को सुगम तथा सुविधाजनक यात्रा की सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान जयपुर से 24 ई-बसों को प्रत्यक्ष रूप से रवाना किया गया, जो जयपुर और भीलवाड़ा के लिए निर्धारित हैं। वहीं, अलवर, अजमेर, जोधपुर, कोटा तथा उदयपुर के लिए 47 ई-बसों का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया गया।
1150 ई-बसों से बदलेगा शहरों का परिवहन नेटवर्क
पीएम ई-बस योजना के तहत राज्य के नौ शहरों- जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, भीलवाड़ा, उदयपुर, अजमेर, अलवर एवं सीकर में कुल 1150 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने का लक्ष्य है। प्रथम चरण में स्वीकृत 675 बसों में से 68 अत्याधुनिक ई-बसों की सेवा पहले ही शुरू की जा चुकी थी। इनमें जयपुर को 45, भीलवाड़ा को 18 तथा बीकानेर को पांच बसें प्राप्त हुई थीं।
विज्ञापन
475 और ई-बसों को मिली मंजूरी
राज्य सरकार के प्रयासों से योजना में 475 अतिरिक्त ई-बसों को भी स्वीकृति मिली है। इन वाहनों के सुचारू संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशन, बस स्टॉप और बस स्टैंड जैसी आवश्यक ढांचागत सुविधाओं को तेजी से विकसित किया जा रहा है। सरकार का मकसद शहरी परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने के साथ प्रदूषण के स्तर में प्रभावी कमी लाना है।
1,421 विकास कार्यों की मिली सौगात
आयोजन के दौरान शहरी विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ। मुख्यमंत्री ने राज्यभर में कुल 1,421 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें सड़कों का निर्माण एवं सुधार, यातायात व्यवस्था, जल निकासी, सीवरेज प्रणाली और सुरक्षित सबवे निर्माण से जुड़े काम शामिल हैं।
1.32 लाख लाभार्थियों को 126 करोड़ की सहायता
समारोह में श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 1,32,421 पात्र लाभार्थियों को करीब 126 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। राज्य सरकार का ध्येय श्रमिकों और उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना तथा सामाजिक सुरक्षा चक्र को मजबूत करना है।

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

स्कूटी खरीदने को बिना ब्याज 1 लाख का लोन, क्या है राजस्थान की समर्थ सखी ऋण योजना

अजमेर नगर निगम में 4 लाख से ज्यादा वोटर्स: वार्ड 3 में सबसे ज्यादा और 12 में सबसे कम मतदाता; देखिए- पूरी लिस्ट - Ajmer News

बीजेपी की नई टीम: राजस्थान में वसुंधरा राजे बरकरार, जाटों को लुभाने के लिए सतीश पूनिया लाए गए