राजस्थान में यूपी पुलिस के चार जवान रिश्वत लेते गिरफ्तार, साइबर ठगी मामले में मांगी थी घूस - rajasthan acb arrests 4 up cops for bribe in sikar in cyber fraud case
राजस्थान में यूपी पुलिस के चार जवान रिश्वत लेते गिरफ्तार, साइबर ठगी मामले में मांगी थी घूस राजस्थान एसीबी ने सीकर में अयोध्या से आए चार यूपी पुलिसकर्मियों को 2.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। HighLights - राजस…

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान में यूपी पुलिस के चार जवान रिश्वत लेते गिरफ्तार, साइबर ठगी मामले में मांगी थी घूस
राजस्थान एसीबी ने सीकर में अयोध्या से आए चार यूपी पुलिसकर्मियों को 2.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
HighLights
- राजस्थान एसीबी ने चार यूपी पुलिसकर्मियों को पकड़ा।
- सीकर में 2.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार।
- साइबर ठगी मामले को निपटाने के लिए मांगी थी घूस।
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने अयोध्या से सीकर आए चार पुलिसकर्मियों को दो लाख 80 हजार की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पुलिसकर्मियों में एक सब इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबल शामिल है। चारों रिश्वत की रकम लेकर वापस अयोध्या जा रहे थे।
पीड़ित की सूचना पर एसीबी की टीम ने मंगलवार दोपहर सीकर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चारों पुलिसकर्मियों को रोक लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की कार ने एसीबी की गाड़ी को टक्कर मारकर फरार होने का प्रयास किया। पकड़े गए चारों पुलिसकर्मियों में उत्तर प्रदेश साइबर पुलिस के सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, पुलिसकर्मी पवन त्रिपाठी, सोहन एवं पवन शामिल हैं।
राजस्थान में यूपी पुलिस के चार जवान गिरफ्तार
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने बताया कि चारों आरोपित तीन दिन पहले सीकर आए थे। पैसे लेकर मंगलवार को अयोध्या लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि परिवादी के खिलाफ वर्ष 2024 में अयोध्या के साइबर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज हुई थी।
शिकायत को रफा-दफ करने के बदले चारों पुलिसकर्मियों ने रिश्वत मांगी थी। उत्तर प्रदेश पुलिस को भी सूचना दी गई है। एसीबी के अनुसार सीकर के एक युवक के खिलाफ अयोध्या में साइबर ठगी का मामला दर्ज हुआ था।
मामले को रफा-दफा करने के लिए चारों पुलिसकर्मियों ने आठ लाख रुपये मांगे थे, जिसमें से चार लाख रुपये पहले ले चुके थे। शेष रकम लेने के लिए चारों पुलिसकर्मी अयोध्या से आठ सौ किलोमीटर दूर सीकर आए थे।
पीड़ित ने उन्हें दो लाख 80 हजार रुपये दिए थे, शेष एक लाख 20 हजार बाद में देने का वादा किया था। पीड़ित की शिकायत पर एसीबी ने जाल बिछाकर चारों पुलिसकर्मियों को रिश्वत के पैसों के साथ पकड़ लिया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

निकाय चुनाव से पहले जयपुर में 33 थानाधिकारी बदले: राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने भी 12 निरीक्षकों को किया इधर-उधर, वकीलों के विरोध के चलते सदर थानाधिकारी लाइन हाजिर - Jaipur News

राजस्थान में घूस लेते पकड़े गए अयोध्या साइबर क्राइम थाने के चार पुलिसकर्मी, SSP ने किया सस्पेंड - ayodhya cyber police caught bribing in rajasthan ssp suspends 4

राजस्थान में 17 करोड़ की नशीली दवाएं जब्त, तीन लोग गिरफ्तार - rajasthan police seizes 17 crore rupees banned drugs three arrested


