राजस्थान: पुलिसकर्मियों पर हमला कर साथी हिस्ट्रीशीटर को छुड़ा ले गए बदमाश - rajasthan bikaner police attacked historysheeter freed in napasar news in hindi
राजस्थान: पुलिसकर्मियों पर हमला कर साथी हिस्ट्रीशीटर को छुड़ा ले गए बदमाश बीकानेर के नापासर में बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर अपने हिस्ट्रीशीटर साथी मोडाराम को छुड़ा लिया और फरार हो गए। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घा…

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान: पुलिसकर्मियों पर हमला कर साथी हिस्ट्रीशीटर को छुड़ा ले गए बदमाश
बीकानेर के नापासर में बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर अपने हिस्ट्रीशीटर साथी मोडाराम को छुड़ा लिया और फरार हो गए। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
HighLights
- बदमाशों ने नापासर में पुलिस पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर छुड़ाया।
- हमले में दो पुलिसकर्मी घायल, मोबाइल भी छीना गया।
- पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में बीकानेर जिले के नापासर में बदमाशों ने सरियों एवं लाठियों से पुलिसकर्मियों पर हमला कर अपने हिस्ट्रीशीटर साथी को छुड़वा लिया और फरार हो गए।
घटनाक्रम का वीडियो बना रहे एक पुलिसकर्मी का मोबाइल भी बदमाश छीनकर ले गए। नापासर पुलिस थाने में इस संबंध में डेढ़ दर्जन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई है।
पांच लोगों को नामजद किया गया है। थानाधिकारी कविता पूनिया के अनुसार दो पुलिसकर्मी शुक्रवार को आरोपित मोडाराम को पकड़ कर थाने लेकर जा रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर की दो गाड़ियों में सवार होकर कई बदमाश पहुंचे और पुलिसकर्मियों पर हमला कर बदमाश को छुड़ाकर फरार हो गए।
बीकानेर जिले के शैरेरा गांव में यह घटना हुई है। दोनों पुलिसकर्मियों को चोट लगी है, जिनका उपचार किया जा है। पुलिस ने देर रात एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शेष की तलाश जारी है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


