Rajasthan: जयपुर में CRPF कैंपस के पास खेत में मिला जिंदा मोर्टार बम, बम निरोधक दस्ते ने किया डिस्पोज
Rajasthan: जयपुर में CRPF कैंपस के पास खेत में मिला जिंदा मोर्टार बम, बम निरोधक दस्ते ने किया डिस्पोज जयपुर के आमेर क्षेत्र में CRPF कैंपस से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में जिंदा मोर्टार बम मिला। पुलिस और सिविल डिफेंस ने…

सौजन्य से:- Amar Ujala
Rajasthan: जयपुर में CRPF कैंपस के पास खेत में मिला जिंदा मोर्टार बम, बम निरोधक दस्ते ने किया डिस्पोज
जयपुर के आमेर क्षेत्र में CRPF कैंपस से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में जिंदा मोर्टार बम मिला। पुलिस और सिविल डिफेंस ने इलाके को सुरक्षित कराया। बम निरोधक दस्ते ने मोर्टार को आबादी से दूर ले जाकर सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के आमेर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह खेत में जिंदा मोर्टार बम मिलने से हड़कंप मच गया। CRPF कैंपस से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खातीवालों की ढाणी के वार्ड नंबर 148 में ठाकराला की ढाणी स्थित खेत में कचरे के ढेर के बीच यह संदिग्ध वस्तु मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, सिविल डिफेंस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। जांच में संदिग्ध वस्तु सेना का पुराना मोर्टार बम निकला।
बम मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने इलाके को सुरक्षित कराया और लोगों को मौके से दूर किया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने मोर्टार को कब्जे में लेकर आबादी से दूर एक स्थान पर पहुंचाया। वहां गड्ढा खोदकर बम को डिस्पोज किया गया। डिस्पोजल के दौरान जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज आसपास के इलाके में काफी दूर तक सुनाई दी।
खेत में कचरे के बीच पड़ा था बम
आमेर थानाधिकारी गौतम डोटासरा के अनुसार, सोमवार सुबह गांव की एक महिला खेत के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान उसकी नजर कचरे के ढेर में पड़ी संदिग्ध वस्तु पर गई। बम जैसा दिखाई देने पर उसने इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी। कुछ ही देर में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने पुलिस और कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध वस्तु की जांच की। बम होने की पुष्टि होने के बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया।
पढे़ं: निर्माणाधीन ईआरसीपी प्लांट में बड़ा हादसा, एक-एक कर गिरीं तीनों चिमनियां; एक मजदूर की मौत
आबादी से दूर ले जाकर किया डिस्पोज
बम निरोधक दस्ते ने मौके की स्थिति का जायजा लेने के बाद मोर्टार को आबादी वाले इलाके से दूर ले जाने का फैसला किया। दोपहर करीब 2 बजे दूसरे स्थान पर गड्ढा खोदकर इसे डिस्पोज किया गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास का क्षेत्र गूंज उठा।
CRPF कैंपस से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मिला
एसीपी आमेर सुरेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि जांच में खेत से मिला बम सेना का पुराना मोर्टार होने की पुष्टि हुई है। यह स्थान CRPF कैंपस से करीब एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है। पुलिस के मुताबिक, इस इलाके में इससे पहले जिंदा बम मिलने की कोई घटना सामने नहीं आई थी। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सेना का यह पुराना लेकिन जिंदा मोर्टार खेत में कचरे के ढेर तक कैसे पहुंचा।
पुलिस ने शुरू की जांच
आमेर थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मोर्टार कितने समय से वहां पड़ा था और उसे वहां कौन लेकर आया। इसके पीछे किसी व्यक्ति या अन्य गतिविधि की भूमिका थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
8 मिनट में मौके पर पहुंची पुलिस और सिविल डिफेंस टीम
डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस अमित शर्मा के अनुसार, कंट्रोल रूम को घटना की सूचना सुबह करीब 11:05 बजे मिली थी। सूचना मिलने के करीब आठ मिनट बाद पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और सुरक्षा इंतजामों के बीच मोर्टार को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया गया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

वसुंधरा-पूनिया के साथ राजस्थान से CA राजेश मंगल की सरप्राइज एंट्री! जानें नितिन नवीन टीम में क्या मिला रोल

पंचायत-निकाय चुनाव: उदयपुर में 7वीं बार BJP का बोर्ड बनाने का दावा, सांसद रावत बोले- जनता फिर देगी मौका

राजस्थान सरकार ने बाहरी लोगों को प्रतिबंधित कर दिया है। सीजेपी के अभियान के बीच स्कूल


