बीकानेर कैंसर अस्पताल के नि:शुल्क इंजेक्शन दिल्ली में बिके, राजस्थान में जांच तेज - rajasthan investigates bikaner cancer injection sale in delhi
बीकानेर कैंसर अस्पताल के नि:शुल्क इंजेक्शन दिल्ली में बिके, राजस्थान में जांच तेज बीकानेर के आचार्य तुलसी कैंसर इंस्टीट्यूट के लिए नि:शुल्क इंजेक्शन दिल्ली में बेचे जाने के मामले में राजस्थान सरकार ने जांच शुरू कर दी है।…

सौजन्य से:- Jagran
बीकानेर कैंसर अस्पताल के नि:शुल्क इंजेक्शन दिल्ली में बिके, राजस्थान में जांच तेज
बीकानेर के आचार्य तुलसी कैंसर इंस्टीट्यूट के लिए नि:शुल्क इंजेक्शन दिल्ली में बेचे जाने के मामले में राजस्थान सरकार ने जांच शुरू कर दी है।
HighLights
- बीकानेर कैंसर इंस्टीट्यूट के नि:शुल्क इंजेक्शन दिल्ली में मिले।
- राजस्थान सरकार ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए।
- दिल्ली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर वायल बरामद किए।
जागरण संवाददाता, जयपुर। बीकानेर के आचार्य तुलसी रीजनल कैंसर इंस्टीट्यूट में मरीजों को निश्शुल्क आपूर्ति किए जाने वाले इंजेक्शनों के दिल्ली में मेडिकल की दुकानों पर मिलने के बाद राजस्थान सरकार ने जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल ने मंगलवार को इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 22 वायल बरामद किए हैं। एक वायल की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।
राज्य के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने इस मामले की जांच को लेकर निर्देश दिए हैं। इस इंजेक्शन का नाम बाावेसियो 200एमजी/ 10 एमएल है। यह इंजेक्शन राजस्थान सरकार के मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन लिमिटेड (आरएमएससीएल) की ओर से बीकानेर कैंसर अस्पताल में आपूर्ति किए गए थे। अब जांच इस बात को लेकर की जा रही है कि बीकानेर के कैंसर अस्पताल से दिल्ली के बाजार में कैसे पहुंचे।
राजस्थान का चिकित्सा विभाग यह भी जांच कर रहा है कि कहीं बीकानेर कैंसर अस्पताल के कर्मचारियों की तो इसमें मिलीभगत नहीं है।
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की इंस्टर स्टेट शाखा ने इस संबंध में आरएमएससीएल के प्रबंध निदेशक पुखराज सैन से भी आवश्यक दस्तावेज मांगे हैं। जानकारी के अनुसार, आरएमएससीएल ने इंजेक्शन सहित अन्य दवाओं का रिकार्ड उपलब्ध करवा दिया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में 6.03 फीसदी बढ़ा अपराध का ग्राफ, दुष्कर्म-हत्या के अपराध बढ़े, चोरी-डकैती में आई कमी

राजस्थान: मंत्री से विवाद के बाद एक सप्ताह में दूसरी बार ट्रांसफर, जानिए कौन हैं RAS सोहन सिंह

Rajasthan Vidhan sabha Monsoon session Live: राजस्थान विधानसभा के गेट के बाहर बैठा विपक्ष, सिर्फ मिनट ही चल पाया सदन


