राजस्थान:जयपुर में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, अपने ही थाने के लॉकअप में बंद - rajasthan jaipur cops arrested for molesting woman
राजस्थान:जयपुर में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, अपने ही थाने के लॉकअप में बंद जयपुर के प्रतापनगर में शराब पार्टी के बाद एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया ...और पढ…

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान:जयपुर में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, अपने ही थाने के लॉकअप में बंद
जयपुर के प्रतापनगर में शराब पार्टी के बाद एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के दो पुलिसकर्मियों पर एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। लोगों का आरोप है कि जयपुर के प्रतापनगर में एक फ्लैट पर शराब पार्टी करने के बाद दोनों पुलिसकर्मी हंगामा कर रहे थे।
दोनों पर आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने शोर मचाने से मना किया तो उन्होंने उससे छेड़छाड़ करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपित जिस थाने में तैनात थे उसी के लॉकअप में बंद है।
शराब के नशे में महिला से छेड़छाड़ का पता चलने पर सोसायटी के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों पुलिसकर्मियों का विरोध किया। इस पर दोनों गाली-गलौज करने लगे तो भीड़ ने दोनों पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई की।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपित पुलिसकर्मियों को छुड़ाया और पीसीआर में बैठाकर थाने ले गई।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


