Rajasthan politics: बेस्ट CM! राजस्थान कांग्रेस प्रभारी रंधावा के गहलोत पर 'मुहर' लगाने के मायने क्या ?
Congress News: राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कांग्रेस के विधायक दल की बैठक में अशोक गहलोत को 'बेस्ट सीएम' और सच्चा कांग्रेसी बताया है। उनके इस बयान के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। उनके इस बयान…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Congress News: राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कांग्रेस के विधायक दल की बैठक में अशोक गहलोत को 'बेस्ट सीएम' और सच्चा कांग्रेसी बताया है। उनके इस बयान के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। उनके इस बयान को पूर्व में हुई चौथी बार गहलोत सरकार वाले बयान से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
जयपुर: राजस्थान कांग्रेस में चौथी बार सीएम के लिए लगे नारों से सियासत गर्म है। इस बीच कांग्रेस की विधायक दल की बैठक में राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का बड़ा बयान आया है। यह बयान कांग्रेस की सियासत में बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान रंधावा ने अशोक गहलोत की जमकर तारीफ की। उन्होंने यहां तक कह दिया कि मैं लकी हूं कि मुझे बेस्ट सीएम के साथ काम करने का मौका मिला है। राजस्थान प्रभारी का यह बयान अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर राजनीतिक जानकार कई तरह के मायने निकाल रहे हैं।
अशोक गहलोत बेस्ट सीएम, राजस्थान प्रभारी ने की जमकर तारीफ
राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का यह बयान उस समय आया है, जब बीते दिनों गहलोत को चौथी बार सीएम बनाने को लेकर नारे लगे थे। इस पर काफी सियासत गर्म रही। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इन नारों पर आपत्ति जताई थी। जयपुर में मंगलवार को कांग्रेस के विधायक दल की बैठक में राजस्थान प्रभारी ने बड़ा संदेश देते हुए कहा कि मैं लकी हूं कि मुझे बेस्ट सीएम के साथ काम करने का मौका मिला है। उन्होंने गहलोत की तारीफ करते हुए कहा कि गहलोत सच्चे कांग्रेसी है और कभी भी कांग्रेस को नुकसान नहीं पहुंचा सकते। राजस्थान प्रभारी का यह बयान अब सियासत में काफी चर्चा का विषय बना हुआ हैं।
राजस्थान प्रभारी के बयान के क्या है मायने
राजनीतिक जानकार बीते दिनों कांग्रेंस मेें सीएम को लेकर लगे नारों के बाद हुए विवाद के चलते राजस्थान प्रभारी के बयान को बड़े संदेश के रूप में देख रही हैं। गलियारों में चर्चा हो रही है कि आखिर गहलोत को लेकर दिए गए इस बयान के पीछे क्या संदेश छिपा हुआ है। बता दें कि अशोक गहलोत राजस्थान में तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उन्हें राजस्थान से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक का कांग्रेसी कद्दावर नेता माना जाता हैं, क्योंकि तीन बार मुख्यमंत्री रहना कोई छोटी मोटी बात नहीं है। लिहाजा राजनीति के जादूगर के नाम से मशूहर गहलोत का लोहा राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मानते हैं। गहलोत के राजनीतिक दांवपेचों से कांग्रेस हाई कमान भी उनका प्रभाव मानती है। लिहाजा राजनीतिक जानकार गहलोत की इस खूबी के कारण ही रंधावा के इस बयान को जोड़ रहे हैं।
जयपुर से दिल्ली तक गहलोत का रहता है जलवा
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजनीति का जादूगर कहा जाता हैं। उनका जलवा न केवल राजस्थान में दिखाई देता है, बल्कि दिल्ली तक भी इसकी छाप दिखने को मिली है। दिल्ली में होने वाली कांग्रेस हाई कमान की बैठकों में भी गहलोत की इंपोटेंसी कई बार सामने आ चुकी है। हाई कमान भी गहलोत को पूरा तवज्जों देता हैं। जयपुर में मंगलवार को जब राजस्थान प्रभारी गहलोत से मिले, तो बड़ी गर्म जोशी के साथ उन्होंने गहलोत से हाथ मिलाया। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में देखने का मिला है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर: डेढ महीने तक छिपा कर रखा सल्फास, मौका मिलते ही जूस में मिला कर पति को पिला दिया

जयपुर कोर्ट का फैसला: शादी के 15 महीने बाद दहेज के लिए हत्या, दोषी पति को आजीवन कारावास

Ujjain News: महिला से शोषण के आरोपी महामंडलेश्वर ज्ञानदास की तलाश में राजस्थान पहुंची पुलिस, कई जगह दबिश


