राजस्थान में 24,752 सफाई कर्मचारी पदों पर बंपर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू
राजस्थान सरकार ने सफाई कर्मचारियों के 24,752 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राज्य के विभिन्न नगरीय निकायों में सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए यह भर्ती की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक किए जा सकते हैं।

सौजन्य से:- Hindustan
Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: निकली 24752 पदों पर बंपर वैकेंसी, करें ऑनलाइन अप्लाई; जानें पूरी प्रक्रिया
राजस्थान सरकार ने सफाई कर्मचारियों के 24,752 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक भरे जाएंगे।
Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: अगर आप राजस्थान में सरकारी या संविदा नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है। प्रदेश के नगरीय निकायों में सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के मकसद से राजस्थान सरकार ने बड़े पैमाने पर सफाई कर्मचारियों (संविदा सफाई कर्मचारी) की सीधी भर्ती का ऐलान किया है। स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, इस बार कुल 24,752 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह पूरी भर्ती 'राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स, 2022' के तहत की जा रही है। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की खिड़की आज यानी 15 अगस्त 2026 से खोल दी गई है। अगर आप भी इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते हैं तो बिना देर किए अपना फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले विभाग की आधिकारिक गाइडलाइंस को अच्छी तरह समझ लें।
भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें
फॉर्म भरने के दौरान किसी भी तरह की भागदौड़ या चूक से बचने के लिए नीचे दी गई तारीखों और जरूरी विवरणों पर एक नजर जरूर डाल लें -
- कुल पदों की संख्या: 24,752 पद (राजस्थान के विभिन्न नगरीय निकायों के लिए)
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 15 अगस्त 2026
- आवेदन की अंतिम तारीख: 28 सितंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
- आवेदन का माध्यम: केवल ऑनलाइन (किसी भी प्रकार का ऑफलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा)
विभाग ने साफ किया है कि 28 सितंबर की रात 11:59 बजे के बाद ऑनलाइन पोर्टल अपने आप बंद हो जाएगा। इसलिए आखिरी दिनों के सर्वर डाउन होने या तकनीकी खराबी के इंतजार में न बैठें और वक्त रहते ही अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें।
एप्लीकेशन के लिए OTR का नियम
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदकों को राज्य सरकार के नियमानुसार SSO पोर्टल पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) फीस देनी होगी। राहत की बात है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले ही राजस्थान SSO पोर्टल पर अपना OTR रजिस्ट्रेशन करवा रखा है और फीस जमा कर दी है, उन्हें दोबारा कोई शुल्क नहीं देना होगा। अगर आप पहली बार SSO के जरिए अप्लाई कर रहे हैं, तो OTR फीस का भुगतान समय से कर लें। पेमेंट करने के बाद बैंक ट्रांजेक्शन और वेरिफिकेशन की पुष्टि जरूर कर लें, ताकि अंतिम समय में फीस के अटकाव के चलते आपका आवेदन अधूरा न रह जाए।
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
यदि आप सफाई कर्मचारी पद के लिए फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, तो नीचे दिए गए बेहद आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना आवेदन जमा कर सकते हैं -
1. वेबसाइट खोलें: सबसे पहले स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट `lsg.rajasthan.gov.in` पर जाएं।
2. SSO पोर्टल पर लॉगिन करें: वेबसाइट पर मौजूद लिंक के जरिए SSO पोर्टल पर जाएं। अगर आपकी SSO आईडी नहीं बनी है तो पहले रजिस्ट्रेशन करें और OTR प्रक्रिया पूरी करें।
3. रिक्रूटमेंट लिंक चुनें: अपनी SSO ID और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें। इसके बाद 'Recruitment Portal' में जाकर "Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
4. जानकारी ध्यान से भरें: एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, पता और अपनी कैटेगरी का सही चुनाव करें।
5. फोटो और साइन अपलोड करें: अपने हालिया पासपोर्ट साइज फोटो और डिजिटल सिग्नेचर को तय किए गए साइज और फॉर्मेट के हिसाब से अपलोड करें।
6. रिव्यू करें: फॉर्म सबमिट करने से पहले पूरे विवरण को एक बार फिर से पढ़ लें कि कहीं नाम, स्पेलिंग या जन्मतिथि में कोई गलती तो नहीं रह गई है।
7. सबमिट और प्रिंटआउट: सभी जानकारियों की पुष्टि करने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें। इसके बाद भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें, ताकि आगे जरूरत पड़ने पर काम आ सके।
आवेदन करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
ऑनलाइन फॉर्म भरते वक्त हमेशा आधिकारिक डाक्यूमेंट्स (जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र या शैक्षणिक कागजात) का ही सहारा लें। किसी भी तरह की गलत जानकारी से आपका फॉर्म निरस्त हो सकता है। फॉर्म सबमिट होने के बाद अपना एप्लीकेशन आईडी नंबर संभालकर रखें। राजस्थान के नगरीय निकायों में इतनी बड़ी संख्या में निकली यह भर्ती युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है, इसलिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित

राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर आवेदन शुरू, स्वायत्त शासन विभाग ने जारी की जानकारी

जोधपुर में 18 अगस्त को नहीं आएगा पानी: 19 और 20 अगस्त को सप्लाई के समय में बदलाव, जानें क्या रहेगा नया शेड्यूल - Jodhpur News


