होमक्राइमनीट पेपर लीक और जंतर-मंतर लाठीचार्ज: राजस्थान में छात्रों के विरोध प्रदर्शन, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
क्राइम

नीट पेपर लीक और जंतर-मंतर लाठीचार्ज: राजस्थान में छात्रों के विरोध प्रदर्शन, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

राजस्थान में नीट पेपर लीक और दिल्ली में जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जयपुर और कोटा में प्रदर्शन हुए हैं। छात्र नेता दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग कर रहे हैं।

Jagran के अनुसार31 जुलाई 2026 को 04:38 am बजे
नीट पेपर लीक और जंतर-मंतर लाठीचार्ज: राजस्थान में छात्रों के विरोध प्रदर्शन, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सौजन्य से:- Jagran

जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राजस्थान में प्रदर्शन, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

राजस्थान में नीट पेपर लीक और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जयपुर और कोटा में प्रदर्शन हुए। ...और पढ़ें

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

जागरण संवाददाता, जयपुर। नीट पेपर लीक और दिल्ली में जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राजस्थान के जयपुर और कोटा में विरोध प्रदर्शन किया गया है।

गुरुवार को जयपुर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) से जुड़े तीन छात्र नेता दिल्ली में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़ गए।

छात्र नेता लाठीचार्ज का विरोध जताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे और राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ने वाले छात्र नेताओं में विजयपाल कुड़ी, कोशेन खान और थियोना जाट शामिल हैं।

जयपुर में छात्र नेता पानी की टंकी पर चढ़े

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची। एहतियातन टंकी के नीचे जाल लगाया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तीनों छात्र नेताओं को पानी की टंकी से नीचे उतारने के प्रयास में देर शाम तक जुटे थे।

वहीं, कोटा में एनएसयूआई और स्टूडेंट फेडरेशन आफ इंडिया से जुड़े छात्रों ने भी जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। कोटा में एक अगस्त को एनएसयूआई की ओर से छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित कर जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग भी प्रमुख

उधर, विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर दस दिन से अनशन कर रहे छात्र नेता शुभम रेवाड़ को पुलिस ने जबरन उठाया और सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया। कार्रवाई के दौरान विश्विघालय परिसर में हंगामा हुआ है। शुभम ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर लिखित आदेश जारी होने तक अन्न त्यागने की घोषणा की है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें