होमराजनीतिरेवाड़ी वालों की बल्ले-बल्ले, राजस्थान के लिए शुरू होगी सीधी इलेक्ट्रिक बस सेवा - rewari to ghiloth electric bus service trial begins
राजनीति

रेवाड़ी वालों की बल्ले-बल्ले, राजस्थान के लिए शुरू होगी सीधी इलेक्ट्रिक बस सेवा - rewari to ghiloth electric bus service trial begins

रेवाड़ी वालों की बल्ले-बल्ले, राजस्थान के लिए शुरू होगी सीधी इलेक्ट्रिक बस सेवा रेवाड़ी से राजस्थान के घिलौठ औद्योगिक क्षेत्र के लिए सीधी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होगी, जिसका एक महीने का ट्रायल किया जाएगा। यह सेवा यात्रिय…

Jagran के अनुसार19 अगस्त 2026 को 04:56 pm बजे
रेवाड़ी वालों की बल्ले-बल्ले, राजस्थान के लिए शुरू होगी सीधी इलेक्ट्रिक बस सेवा
 - rewari to ghiloth electric bus service trial begins

सौजन्य से:- Jagran

रेवाड़ी वालों की बल्ले-बल्ले, राजस्थान के लिए शुरू होगी सीधी इलेक्ट्रिक बस सेवा

रेवाड़ी से राजस्थान के घिलौठ औद्योगिक क्षेत्र के लिए सीधी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होगी, जिसका एक महीने का ट्रायल किया जाएगा। यह सेवा यात्रियों को सस्ती, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल यात्रा प्रदान करेगी, जिससे रोडवेज का राजस्व भी बढ़ेगा।

HighLights

- रेवाड़ी से घिलौठ के लिए सीधी इलेक्ट्रिक बस सेवा।

- एक महीने का ट्रायल, सफल होने पर बढ़ेंगी बसें।

- यात्रियों को सस्ती, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल यात्रा मिलेगी।

गोबिंद सिंह, रेवाड़ी। स्थानीय रोडवेज डिपो यात्रियों को बड़ी राहत देने जा रहा है। रेवाड़ी से राजस्थान के घिलौठ औद्योगिक क्षेत्र के लिए सीधी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होगी। इसके लिए घिलौठ औद्योगिक क्षेत्र का रूट सर्वे भी हो चुका है।

जिले से प्रतिदिन बड़ी संख्या में नौकरीपेशा वाले यात्री घिलौठ औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के एरिया में आवागमन करते हैं। अभी तक इस रूट पर सीधी और प्रदूषण रहित परिवहन सुविधा नहीं थी। नई इलेक्ट्रिक बस शुरू होने से यात्रियों को सस्ती, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल यात्रा मिल सकेगी।

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, पहले इस रूट पर एक महीने का ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल के तौर पर फिलहाल एक इलेक्ट्रिक बस का ही संचालन होगा। ट्रायल के दौरान यात्रियों का रिस्पांस देखा जाएगा।

यदि सवारियों की संख्या अच्छी रही तो आगे डिपो में आने वाली अन्य इलेक्ट्रिक बसों को भी इस रूट पर नियमित किया जाएगा। वहीं रिस्पांस कम रहा तो बस को वापस लिया जा सकता है। अगर बसें समय पर चलें और किराया उचित रहे तो यह सेवा घिलौठ औद्योगिक क्षेत्र के हजारों कामगारों और गांवों के लोगों के लिए वरदान साबित होगी।

जल्द जारी होगी समय सारिणी

विभाग जल्द ही इस बस की समय सारणी जारी करेगा। मुख्यालय की तरफ से रेवाड़ी डिपो को 50 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की हुई हैं, जिनमें से पांच बसें फिलहाल संचालित हो रही हैं। वहीं बाकी बसें भी अलग-अलग चरणों में पहुंचेंगी। सरकार का उद्देश्य चरणबद्ध तरीके से जिले में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाकर डीजल पर निर्भरता कम करना और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देना है।

बावल औद्योगिक क्षेत्र पांच इलेक्ट्रिक बसें चल रहीं

स्थानीय रोडवेज डिपो पहले से ही बावल औद्योगिक क्षेत्र के लिए पांच इलेक्ट्रिक बसें संचालित कर रहा है। वहां यात्रियों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और रोडवेज को अच्छी कमाई भी हो रही है। अधिकारियों का मानना है कि घिलौठ में भी ट्रायल सफल रहने पर रोडवेज के राजस्व में बढ़ोतरी होगी और क्षेत्र के लोगों को रोजगार स्थलों तक आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

घिलौठ के लिए इलेक्ट्रिक बस संचालित करने के लिए प्रपोजल तैयार किया गया है, जिसके तहत रूट सर्वे करा लिया गया है। वहीं जल्द ही एक माह के लिए ट्रायल शुरू किया जाएगा। अगर यात्रियों का रिस्पांस अच्छा रहता है तो भविष्य में यहां पर इलेक्ट्रिक बस सेवा को नियमित भी किया जाएगा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें