राजस्थान का RPF कॉन्स्टेबल ट्रेन से कटा, 2 टुकड़े हुए: MP के हरदा में पैर फिसलने से ट्रैक पर गिरे, ऊपर से निकल गई सुपरफास्ट एक्सप्रेस - Bharatpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Bharatpur - RPF Constable Death In Harda Railway Station | Bharatpur Jawan Accident राजस्थान का RPF कॉन्स्टेबल ट्रेन से कटा, 2 टुकड़े हुए:MP के हरदा में पैर फिसलने से ट्रैक पर गिरे, ऊपर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Bharatpur
- RPF Constable Death In Harda Railway Station | Bharatpur Jawan Accident
राजस्थान का RPF कॉन्स्टेबल ट्रेन से कटा, 2 टुकड़े हुए:MP के हरदा में पैर फिसलने से ट्रैक पर गिरे, ऊपर से निकल गई सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- कॉपी लिंक
भरतपुर जिले के RPF कॉन्स्टेबल की मध्यप्रदेश के हरदा रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान ट्रेन से कटने से मौत हो गई। कॉन्स्टेबल के शरीर के 2 टुकड़े हो गए। कमर के नीचे से दोनों पैर अलग हो गए। सोमवार को कॉन्स्टेबल का शव उनके घर पर पहुंचेगा।
जिरौली गांव के रहने वाले कॉन्स्टेबल लोकेश कुमार (30) की हरदा रेलवे स्टेशन पर तैनात थे। रविवार दोपहर करीब 3.45 बजे प्लेटफॉर्म पर उनका पैर फिसल गया और वह रेलवे ट्रैक पर गिर गए। इसी दौरान ट्रेन (नंबर 20103) उनके ऊपर से निकल गई।
किराए के मकान में परिवार के साथ रहते थे
RPF कॉन्स्टेबल के बड़े भाई चंद्रशेखर ने बताया- लोकेश हरदा रेलवे स्टेशन पर तैनात था। लोकेश की एक बेटी याशिका (8) और एक बेटा अर्पित (5) है। वह पत्नी रीना और दोनों बच्चों के साथ हरदा में ही किराए पर मकान लेकर रहते थे। भरतपुर में मैं, मेरा परिवार और माता-पिता रहते हैं।
पैर फिसलने के कारण ट्रेन की चपेट में आए
जानकारी के अनुसार, RPF कॉन्स्टेबल लोकेश कुमार शाम को ड्यूटी पर थे। इस दौरान बारिश हो रही थी। बारिश के कारण उनका पैर फिसल गया और वह लोकमान्य तिलक गोरखपुर मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20301) की चपेट में आ गए।
हादसे में लोकेश के शरीर के दो टुकड़े हो गए। घटनास्थल पर खून के छींटे बिखर गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसे की सूचना पर तुरंत GRP और RPF मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।
चोरी के आरोपियों को पकड़ने में निभाई थी अहम भूमिका
हरदा आरपीएफ टीआई दिलीप शर्मा ने बताया- लोकेश कुमार जाट बहुत ही जिंदादिल इंसान थे। बीते दिनों रेलवे बोर्ड चोरी के मामले में आरोपियों को पकड़ने में सराहनीय भूमिका निभाई थी। वे हर काम पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करते थे। डेढ़ साल पहले रेलवे सुरक्षा विशेष बल, दिल्ली से हरदा में पदस्थ हुए थे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


