विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक: पुलिस से धक्का-मुक्की, स्कूलों में एंट्री बैन का विरोध; डोटासरा बोले-स्कूल में RSS की शाखाएं लगने लगीं - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Assembly Monsoon Session | UCC Bill Debate & Congress Protest LIVEविधानसभा के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक:पुलिस से धक्का-मुक्की, स्कूलों में एंट्री बैन का विरोध…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Assembly Monsoon Session | UCC Bill Debate & Congress Protest
LIVEविधानसभा के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक:पुलिस से धक्का-मुक्की, स्कूलों में एंट्री बैन का विरोध; डोटासरा बोले-स्कूल में RSS की शाखाएं लगने लगीं
- कॉपी लिंक
विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस विधायकों और पुलिस में धक्का-मुक्की हो गई। कांग्रेस विधायक विधानसभा के अंदर जाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने उन्हें बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया।
स्कूल में एंट्री बैन के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक और नेता विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए। वे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वहीं राज्य सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाकर नारेबाजी कर रहे हैं।
इससे पहले, कांग्रेस विधायक सुबह ही पोद्दार मूक-बधिर स्कूल पहुंच गए। वहां से स्कूल में एंट्री बैन के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अगुवाई में पैदल मार्च करते हुए विधानसभा तक पहुंचे।
इधर, मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग को लेकर BAP विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया।
विधानसभा सत्र के पहले दिन आज राज्यपाल से मंजूरी मिल चुके बिलों का ब्योरा सदन में रखा जाएगा। इसके बाद हाल ही निधन हुए पूर्व विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी।
पहले देखिए, प्रदर्शन की PHOTOS…
डोटासरा बोले- स्कूलों में RSS की शाखाएं लगने लगीं
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतरी हुई है। स्कूलों की बदहाली दिखाने पर आप कैसे रोक लगा सकते हैं। अब विधानसभा के बाहर विधायकों को रोका जा रहा है, इनको हक किसने दिया। स्कूलों में तो अब आरएसएस की शाखाएं तक लगने लग गई हैं।
राज्यपाल ने 10 बिल लौटाए, 9 गहलोत राज के
राज्यपाल ने 10 बिल फिर से विचार करने के लिए विधानसभा को लौटा दिए हैं। इनमें से 9 बिल गहलोत राज के हैं और 1 बिल वसुंधरा राजे सरकार के वक्त का है। मॉब लिचिंग के खिलाफ गहलोत राज में बनाया गया बिल भी राज्यपाल ने फिर विचार के लिए लौटा दिया है।
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
स्कूलों में कैमरे ले जाने और मीडिया की कवरेज पाबंदी के खिलाफ कांग्रेस ने आज पोद्दार स्कूल से लेकर विधानसभा तक पैदल मार्च किया।
कांग्रेस के विधायक जब पैदल मार्च करते हुए विधानसभा के अंदर घुस रहे थे, तब सुरक्षा बलों ने गेट पर रोक लिया। जिसके बाद कांग्रेस विधायक गेट पर धरने पर बैठ गए हैं।
विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान स्कूलों में कैमरे ले जाने और मीडिया की कवरेज पाबंदी समेत दूसरे कानून व्यवस्थाओं को लेकर भी हंगामेदार रहेगा।
- कॉपी लिंक
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग को लेकर BAP विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया।
भाजपा विधायकों का तर्क था कि बीजेपी और केंद्र सरकार मानगढ़ धाम का अपमान कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
- कॉपी लिंक
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतरी हुई है। स्कूलों की बदहाली दिखाने पर आप कैसे रोक लगा सकते हैं।
अब विधानसभा के बाहर विधायकों को रोका जा रहा है, इनको हक किसने दिया। स्कूलों में तो अब RSS की शाखाएं तक लगने लग गई हैं। इन्होंने पूरी शिक्षा व्यवस्था का बंटाधार कर दिया है। कांग्रेस इस पर चुप नहीं बैठेगी।
- कॉपी लिंक
विधानसभा के बाहर चल रहे कांग्रेस विधायकों के धरने में सचिन पायलट भी पहुंचे।
- कॉपी लिंक
कांग्रेस विधायकों और नेताओं ने विधानसभा के बाहर धरना दिया। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वहीं राज्य सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाकर नारेबाजी कर रहे हैं।
- कॉपी लिंक
सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी विधायक और नेताओं को पुलिस ने विधानसभा के बाहर बैरिकेडिंग कर रोका। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने जबरन विधानसभा में जाने की कोशिश की।
पुलिस ने जोर से धक्का लगाकर बैरिकेड्स लगाए, लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इस दौरान कुछ कांग्रेसी नेता बैरिकेड्स के ऊपर चढ़ गए।
- कॉपी लिंक
कांग्रेस के प्रदर्शन की वजह से विधानसभा के पास ज्योति नगर रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया है।
- कॉपी लिंक
विधानसभा के बाहर पुलिस तैनात है। कांग्रेस विधायक विधानसभा के अंदर जाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया।
- कॉपी लिंक
जयपुर में मूक-बधिर पोद्दार स्कूल की बदहाल व्यवस्था और शिक्षा विभाग की ओर से मीडिया कवरेज पर लगाई गई पाबंदी को लेकर कांग्रेस विरोध में उतर आई है।
आज सुबह नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस के विधायक और नेता त्रिमूर्ति सर्किल स्थित पोद्दार स्कूल पहुंचे।
टीकाराम जूली ने कहा कि हम यहां 15 दिन पहले आए थे। यहां स्थिति बदहाल थी। हमें कहा गया था कि 15 दिन में स्थिति को सुधार लेंगे। लेकिन आज आए हैं तो हमें यहां एक बोर्ड मिला है और एक नियम मिला है, जिसके तहत स्कूल के अंदर हम नहीं जा सकते। मीडिया यहां कवरेज नहीं कर सकती है। अंदर जाकर इनकी कमियां नहीं दिखा सकते।
- कॉपी लिंक
विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में सदन की कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक होगी। बीएसी की बैठक में मानसून सत्र का कामकाज तय होगा।
सदन कितने दिन चलेगा, इस पर भी फैसला होगा। यूसीसी बिल और ट्री बिल पेश करने या नहीं करने पर भी बीएसी की बैठक में फैसला होगा।
निकाय चुनावों की आचार संहिता के कारण दोनों बिलों को सदन में पारित करवाने को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही थी। आज इस पर फैसला होगा।
- बात खरी हैMLA रविंद्र भाटी पर 'शिव' की कृपा: मंत्रीजी बोले- 'मच्छरों को लट्ठ टिकाओ'; राजेंद्रजी की राजेंद्रजी से 'मुलाकात'
- भास्कर एक्सक्लूसिवभंवरी हत्याकांड, 24 दिन बाद भी पुलिस-SIT खाली हाथ: लूट नहीं हत्या ही था मकसद, परिचित पर शक; हत्यारा नहीं पकड़े जाने पर गुस्से में लोग
- राजस्थान के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: श्रीगंगानगर में पारा 40°C के करीब; जानिए 6 बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम
- टेलर की 15 हजार कमाई, 975-करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस: सूरत की डायमंड कंपनी में बना रखा डायरेक्टर, जांच कराने पर दूसरी कंपनी में भी मिला नाम
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: विधानसभा सत्र के बीच थावरचंद डामोर का सरकार पर हमला, बोले- आदिवासियों के साथ हुआ राजनीतिक दिखावा

राजस्थान निकाय चुनाव: जयपुर में शहरी सरकार बनाने में Gen Z का रहेगा कितना रोल, वोटिंग पूरा ब्यौरा समझें

जयपुर में बुजुर्ग की हत्या के बाद शव कंबल में लपेटकर फेंका, सुनसान इलाके में मिली कई दिन पुरानी बॉडी


