होमधर्म-आस्थाSawan 2026: जयपुर में झारखंड महादेव पर गंगाजल की धार, हरिद्वार से आए 2 टैंकर से महाशिवाभिषेक
धर्म-आस्था

Sawan 2026: जयपुर में झारखंड महादेव पर गंगाजल की धार, हरिद्वार से आए 2 टैंकर से महाशिवाभिषेक

Sawan 2026: जयपुर में झारखंड महादेव पर गंगाजल की धार, हरिद्वार से आए 2 टैंकर से महाशिवाभिषेक श्रावण मास के तीसरे सोमवार के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपत्नीक सीएमआर स्थित राजेश्वरी मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर…

ETV Bharat के अनुसार17 अगस्त 2026 को 09:55 am बजे
Sawan 2026:  जयपुर में झारखंड महादेव पर गंगाजल की धार, हरिद्वार से आए 2 टैंकर से महाशिवाभिषेक

सौजन्य से:- ETV Bharat

Sawan 2026: जयपुर में झारखंड महादेव पर गंगाजल की धार, हरिद्वार से आए 2 टैंकर से महाशिवाभिषेक

श्रावण मास के तीसरे सोमवार के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपत्नीक सीएमआर स्थित राजेश्वरी मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की.

Published : August 17, 2026 at 2:31 PM IST

जयपुर: सावन के तीसरे सोमवार पर जयपुर के झारखंड महादेव मंदिर में गंगाजल से भगवान शिव का महाशिवाभिषेक किया जा रहा है. सुबह 5 बजे शुरू हुआ जलाभिषेक अपराह्न 4 बजे तक चलेगा. भगवान शिव को गंगाजल अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं. हरिद्वार से विशेष रूप से मंगवाए गए गंगाजल से भगवान झारखंड महादेव का अभिषेक किया जा रहा है. सावन सोमवार के चलते मंदिर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल है.

श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए श्री बब्बू सेठ मेमोरियल ट्रस्ट और श्री धर्म फाउंडेशन की ओर से हरिद्वार से दो टैंकर गंगाजल मंगवाया गया है. श्री बब्बू सेठ मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष जयप्रकाश सोमानी ने बताया कि गुरुवार को दो ट्रक हरिद्वार भेजे गए थे. दोनों ट्रक शनिवार को गंगाजल लेकर जयपुर पहुंच गए थे. इसके बाद सोमवार को सावन के तीसरे सोमवार पर इसी गंगाजल से भगवान शिव का महाभिषेक शुरू किया गया. श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने किया पोस्टर का विमोचन: उन्होंने बताया कि सावन सोमवार पर झारखंड महादेव मंदिर में दर्शन और अभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. हरिद्वार से आए गंगाजल से हो रहे महाशिवाभिषेक को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह है. इस आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करने का अवसर देना है. महाशिवाभिषेक कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया था. इस दौरान मंत्री अविनाश गहलोत, जोगाराम पटेल, विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य, श्रीधर्म फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष गब्बर कटारा, महामंत्री मनोहरलाल सोनी और उपाध्यक्ष जयकुमार जैन सहित आयोजक मौजूद रहे. आयोजकों ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में आने का निमंत्रण भी दिया. मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं.

सीएम ने की शिव आराधना: उधर, श्रावण मास के तीसरे सोमवार के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पत्नी गीता शर्मा के साथ मुख्यमंत्री निवास स्थित राजेश्वरी मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की. मुख्यमंत्री ने सपत्नीक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. उन्होंने प्रदेशवासियों के लिए शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं कल्याण की प्रार्थना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान शिव की कृपा से प्रदेश में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे तथा राजस्थान निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े. उन्होंने प्रदेशवासियों को श्रावण मास और सोमवार की शुभकामनाएं भी दीं.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें