SET 2026: परीक्षा में देरी पर हंगामा, दो सेंटरों पर दोबारा होगी परीक्षा
SET 2026: परीक्षा में देरी पर हंगामा, दो सेंटरों पर दोबारा होगी परीक्षा अभ्यर्थियों का आरोप है कि विद्यालय में पढ़ने वाली 11वीं कक्षा की छात्राएं परीक्षा केंद्र पर वीक्षक की भूमिका निभा रही थीं. Published : September 13,…

सौजन्य से:- ETV Bharat
SET 2026: परीक्षा में देरी पर हंगामा, दो सेंटरों पर दोबारा होगी परीक्षा
अभ्यर्थियों का आरोप है कि विद्यालय में पढ़ने वाली 11वीं कक्षा की छात्राएं परीक्षा केंद्र पर वीक्षक की भूमिका निभा रही थीं.
Published : September 13, 2026 at 3:53 PM IST
|Updated : September 13, 2026 at 5:40 PM IST
जयपुर: राजस्थान SET परीक्षा-2026 के दौरान जयपुर और चौमूं के परीक्षा केंद्रों पर पेपर देर से पहुंचा. जयपुर के बैनाड़ रोड स्थित पिंक सिटी एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया. अभ्यर्थियों के अनुसार, परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय के 20 मिनट बाद तक भी उन्हें प्रश्नपत्र नहीं दिया गया.इससे नाराज करीब 30 अभ्यर्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया और केंद्र पर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया. हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अभ्यर्थियों को समझाया.
पूरे मामले पर SET-2026 के कोऑर्डिनेटर प्रो. घनश्याम शर्मा ने कहा- जयपुर और चौमूं दोनों सेंटर पर पेपर देरी से पहुंचा था, इसलिए दोनों सेंटर के अभ्यर्थियों की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी. पेपर देरी से पहुंचने के कारणों की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पेपर देरी से पहुंचने पर अभ्यर्थियों का विरोध: अभ्यर्थियों ने कहा- परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय पर प्रश्नपत्र उपलब्ध नहीं कराया गया. पेपर में देरी को लेकर जब अभ्यर्थियों ने केंद्र प्रशासन के सामने आपत्ति जताई तो विवाद की स्थिति बन गई. समय पर परीक्षा शुरू कराने की मांग की, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला. इसके बाद अभ्यर्थियों ने परीक्षा देने से इनकार कर दिया और पेपर रद्द करने की मांग को लेकर विरोध शुरू कर दिया. परीक्षा केंद्र के अंदर अभ्यर्थी विरोध जताते रहे, वहीं, बाहर उनके परिजन भी एकत्र हो गए और केंद्र प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.
पढ़ें: JEN Paper Leak : जयपुर में कमरा किराए पर लेकर अभ्यर्थियों को पढ़वाया, एसओजी ने आरोपी को दबोचा
केंद्र प्रशासन पर धमकाने का आरोप: विरोध कर रहे एक अभ्यर्थी ने आरोप लगाया कि जब अभ्यर्थियों ने पेपर देरी से देने को लेकर आवाज उठाई तो केंद्र प्रशासन की ओर से उन्हें ये कहते हुए धमकाया गया कि प्रदेश में सैकड़ों अन्य परीक्षा केंद्र हैं और सिर्फ एक केंद्र पर हंगामा होने से परीक्षा रद्द नहीं होगी. इस कथित बयान को लेकर भी अभ्यर्थियों में नाराजगी देखने को मिली.
11वीं की छात्राओं के वीक्षक बनाए जाने पर भी सवाल: एक अभ्यर्थी ने परीक्षा केंद्र की व्यवस्था को लेकर एक और गंभीर सवाल उठाया. अभ्यर्थी का आरोप है कि इसी विद्यालय में पढ़ने वाली 11वीं कक्षा की छात्राएं परीक्षा केंद्र पर वीक्षक की भूमिका निभा रही थीं. परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में वीक्षक के रूप में किन लोगों की ड्यूटी लगाई गई है और इसके लिए क्या निर्धारित नियमों का पालन किया गया.
पुलिस मौके पर पहुंची, अभ्यर्थियों और परिजनों से समझाइश: परीक्षा केंद्र पर हंगामे की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा. पुलिस ने परीक्षा केंद्र के अंदर विरोध कर रहे अभ्यर्थियों और बाहर मौजूद उनके परिजनों से समझाइश की. पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया. इस परीक्षा केंद्र पर करीब 504 अभ्यर्थी पंजीकृत बताए गए थे. इनमें से करीब 30 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी और विरोध प्रदर्शन करते हुए पेपर रद्द करने की मांग की.
पढ़ें: SOG का बड़ा एक्शन: जल संसाधन विभाग का AEN गिरफ्तार, 25 लाख में खरीदा था पेपर
केंद्रों पर पेपर लेट, अभ्यर्थियों में नाराजगी: परीक्षा केंद्रों पर पेपर देरी से पहुंचने से अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी देखने को मिली. परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि पेपर देरी से मिलने के बाद भी उनसे निर्धारित समय के करीब आधे घंटे बाद तक परीक्षा दिलवाई गई. अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें बताया गया था कि पेपर देरी से शुरू होने के कारण अतिरिक्त समय दिया जाएगा.
परीक्षा रद्द होने की चर्चा के बीच देते रहे पेपर: एक अभ्यर्थी ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर कुछ वीक्षक आपस में परीक्षा रद्द होने की चर्चा कर रहे थे. इसके बावजूद उसने अभ्यास के तौर पर पेपर देना जारी रखा. अभ्यर्थी ने कहा कि जब परीक्षा को लेकर स्थिति ही स्पष्ट नहीं थी और पेपर भी देरी से शुरू हुआ तो पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं.
पढ़ें: गहलोत सरकार में पेपर लीक नहीं हुए, उन्होंने पेपर बेचकर फंड कमाया था : दिलावर
जयपुर से बाहर के सैकड़ों अभ्यर्थी: केंद्र पर कोटा, अलवर और भरतपुर सहित अन्य जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे. अभ्यर्थियों का कहना था कि परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे गेट बंद कर दिए गए थे और यदि कोई अभ्यर्थी एक मिनट भी देरी से पहुंचता तो उसे परीक्षा में शामिल होने से वंचित कर दिया जाता. ऐसे में अभ्यर्थियों ने सवाल उठाया कि जब प्रवेश के समय एक-एक मिनट की देरी स्वीकार नहीं की गई, तो परीक्षा शुरू होने के बाद प्रश्नपत्र पहुंचने में देरी कैसे हुई?
अभ्यर्थियों ने इसे लेकर केंद्र प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए और कहा कि परीक्षा में समय की पाबंदी सभी के लिए समान होनी चाहिए. अब पूरे मामले में ये सवाल उठ रहा है कि प्रश्नपत्र केंद्र पर निर्धारित समय पर क्यों नहीं पहुंचा और यदि परीक्षा शुरू होने में देरी हुई तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है. साथ ही अभ्यर्थियों की ओर से लगाए गए पेपर लीक और वीक्षक व्यवस्था से जुड़े आरोपों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
वहीं, SET-2026 के जयपुर कोऑर्डिनेटर प्रो. ओपी ऋषि से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- इस संबंध में SET कोऑर्डिनेटर ही जवाब देंगे और अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी दे दी गई है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


