राजस्थान SI भर्ती परीक्षा 5 साल बाद फिर शुरू, 2.18 लाख अभ्यर्थी मैदान में
राजस्थान SI भर्ती परीक्षा 5 साल बाद फिर शुरू, 2.18 लाख अभ्यर्थी मैदान में पेपर लीक के कारण रद्द हुई राजस्थान में 2021 की परीक्षा आज पूरे राज्य में दोबारा करवाई जा रही है. जिसमें दो लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे है…

सौजन्य से:- ABP News
राजस्थान SI भर्ती परीक्षा 5 साल बाद फिर शुरू, 2.18 लाख अभ्यर्थी मैदान में
पेपर लीक के कारण रद्द हुई राजस्थान में 2021 की परीक्षा आज पूरे राज्य में दोबारा करवाई जा रही है. जिसमें दो लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं.
राजस्थान में पेपर लीक की वजह से रद्द की गई साल 2021 की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा आज 5 साल बाद दोबारा कराई जा रही है. परीक्षा को लेकर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं. यह परीक्षा राज्य के 11 जिलों के 666 केंद्रों पर हो रही है. सबसे ज्यादा 187 सेंटर राजधानी जयपुर में बनाए गए हैं.
इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए दो लाख 18 हजार 131 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. यह पहला मौका है जब अभ्यर्थियों को किसी सवाल के चार विकल्प के साथ ही अनुत्तरित का पांचवा सर्किल भी ओएमआर शीट पर दिया गया है. अभ्यर्थियों को जिन सवालों के जवाब नहीं आएंगे, उनमें उन्हें पांचवें गोले को भरना होगा.
यह भी पढ़ें: जोधपुर मेयर चुनाव में ‘गदा’ Vs ‘मिसाइल’, BJP-कांग्रेस आमने-सामने
दो पालियों में हो रही परीक्षा
यह परीक्षा दो पालियों में हो रही है. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक है, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. परीक्षा केंद्रों के गेट एक घंटे पहले ही बंद कर दिए गए हैं. इम्तिहान देने आए अभ्यर्थियों की तीन लेयर पर चेकिंग की जा रही है. कई अभ्यर्थियों के जूते मोजे और फुल स्लीव की शर्ट भी उतरवा कर उनकी तलाशी ली गई है. महिला युवतियों के हाथ के धागे भी खुलवा कर देखे जा रहे हैं.
859 पदों पर होनी है भर्ती
साल 2021 की यह सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 859 पदों के लिए हुई थी. भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी गई थी. तमाम अभ्यर्थी सालों से नौकरी कर रहे थे. पेपर लीक और कई दूसरी तरह की गड़बड़ी के आरोप सच साबित होने के बाद राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच ने पिछले साल अगस्त महीने में पूरी भर्ती को रद्द कर दिया था. बाद में हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच और सुप्रीम कोर्ट ने भी सिंगल बेंच के इस फैसले पर अपनी मोहर लगा दी थी.
इस भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की बात सामने आई थी. 70 से ज्यादा चयनित अभ्यर्थियों के साथ ही 130 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इनमें राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन के दो पूर्व सदस्य भी शामिल हैं.
सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों के आसपास के 300 मीटर के दायरे में फोटो स्टेट की दुकानें, साइबर कैफे और ई मित्र सेंटर बंद रखे जाने के आदेश दिए गए हैं. पुलिस और प्रशासन के तमाम अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं. खुफिया एजेंसियों को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है. यह भर्ती परीक्षा राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन करा रहा है.
यह भी पढ़ें: जयपुर के प्राइवेट अस्पताल में बदले शव, 20 KM दूर पहुंचा परिवार, मचा हंगामा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


