Today Weather: कहीं राहत तो कहीं आफत! राजस्थान में आज से मानसून के दो रंग, 17 जिलों में अलर्ट
Rajasthan weather forecast 16 August 2026: राजस्थान में 16 अगस्त से मानसून की गतिविधियां धीमी पड़ने के आसार हैं। हालांकि, IMD ने जयपुर, कोटा और भरतपुर समेत पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं का येलो अलर…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Rajasthan weather forecast 16 August 2026: राजस्थान में 16 अगस्त से मानसून की गतिविधियां धीमी पड़ने के आसार हैं। हालांकि, IMD ने जयपुर, कोटा और भरतपुर समेत पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है।
जयपुर: राजस्थान में 16 अगस्त को भी मानसून का असर बना रहेगा, हालांकि बारिश की गतिविधियों में पिछले दिनों की तुलना में कमी आने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, लेकिन वहां किसी बड़े अलर्ट की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
17 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों (अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि आईएमडी के अनुसार प्रदेश में कुछ स्थानों में अचानक मौसम बदल सकता है। मेघगर्जन, वज्रपात (बिजली गिरने) और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में सक्रिय मौसम
मौसम वैज्ञानिकों से मिली जानकारी के अनुसार मानसून ट्रफ फिरोजपुर, रोहतक, औरैया, सीधी, दक्षिण-पूर्वी झारखंड में बने निम्न दबाव के क्षेत्र से होती हुई पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके चलते दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में 3.1 किमी की ऊंचाई तक ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।
जानिए कैसा रहेगा आगे का मौसम
पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों (बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, पाली आदि) में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। 16 से 18 अगस्त के दौरान पूरे राज्य में बारिश की गतिविधियां धीमी रहेंगी, हालांकि पूर्वी जिलों में हल्की फुल्की बारिश बीच बीच में कुछ क्षेत्रों में होने के आसार है। प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम का असर सामान्य रहेगा। कुछ इलाकों में ही फुहारों होने से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं कुछ इलाकों में इसके चलते उमस और गर्मी बढ़ने के भी पूरे आसार दिखाई दे रहे हैं।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में दिहाड़ी मजदूर बनकर रहते थे हथियार तस्कर: MP से लेकर आते थे सप्लाई, 2 तस्करों को घेराबंदी कर पकड़ा - Jaipur News

राजस्थान में एयर कूलर ख़राब होने से करंट लगने से तीन बहनों की मौत

Rajasthan: डीडवाना में आधी रात पुलिस की दस्तक, 14 दिन भूख हड़ताल पर रहे शुभम के घर पहुंची पुलिस; सियासत गरमाई


