'अलग हुए तो जान दे देंगे', कोटा में साथ रहने पर अड़ी दो युवतियां, परिवार ने किया विरोध तो खाया जहर - two women in kota want to live together despite opposition from their families
'अलग हुए तो जान दे देंगे', कोटा में साथ रहने पर अड़ी दो युवतियां, परिवार ने किया विरोध तो खाया जहर राजस्थान के कोटा जिले में दो महिलाएं परिवार के विरोध के बावजूद साथ रहना चाहती हैं। परिवार वालों ने साथ ...और पढ़ें HighLi…

सौजन्य से:- Jagran
'अलग हुए तो जान दे देंगे', कोटा में साथ रहने पर अड़ी दो युवतियां, परिवार ने किया विरोध तो खाया जहर
राजस्थान के कोटा जिले में दो महिलाएं परिवार के विरोध के बावजूद साथ रहना चाहती हैं। परिवार वालों ने साथ ...और पढ़ें
HighLights
- दोनों महिलाएं घर छोड़कर सवाई माधोपुर चली गईं, यहां कई महीने साथ रहीं
- परिवार वालों ने साथ रहने से साफ इनकार दिया था जिसके बाद जहर खा लिया
डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के कोटा जिले में दो महिलाओं के बीच अफेयर की बात सामने आई है। दोनों लड़की करीब तीन साल से एक दूसरे को जानती हैं जिसके बाद उनकी दोस्ती गहरे प्यार में बदल गई। दोनों महिलाएं परिवार के विरोध के बावजूद साथ रहना चाहती हैं।
परिवारों के विरोध के बाद करीब पांच महीने पहले दोनों महिलाएं घर छोड़कर सवाई माधोपुर चली गईं। वहां उन्होंने कमरा किराए पर लेकर साथ रहना शुरू किया। परिवारों ने उन्हें संपर्क किया और वापस कोटा बुला लिया। घर छोड़ने के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।
मंगलवार को दोनों महिलाओं को बोरखेड़ा पुलिस थाने लाया गया। रिश्तेदार और पुलिस ने उन्हें अलग होने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने साफ कहा कि वे एक-दूसरे से प्यार करती हैं और जीवन भर साथ रहना चाहती हैं।
बोरखेड़ा सर्कल इंस्पेक्टर अजीत बागडोलिया के अनुसार दोनों महिलाएं वयस्क हैं। पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए और उन्हें जाने की अनुमति दी।
वहीं, परिवार वालों ने साथ रहने से साफ इनकार दिया था जिसके बाद दोनों महिलाओं ने कीटनाशक पी लिया, स्वास्थ्य बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरू में हालत गंभीर नहीं थी, लेकिन बाद में बिगड़ गई। उन्हें कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान भी दोनों ने साथ रहने की इच्छा दोहराई। डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं।
दोनों महिलाएं कोटा जिले के अलग-अलग गांवों की रहने वाली हैं। एक डिगोद क्षेत्र के गांव से हैं, दूसरी सिमलिया के पास के गांव से। पुलिस परिवार और महिलाओं से जानकारी जुटा रही है।
घटनाक्रम की जांच जारी है। चूंकि दोनों वयस्क हैं, इसलिए उनके बयान और इच्छा को भी ध्यान में रखा जा रहा है। अभी दोनों महिलाएं अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में हैं। परिवार का विरोध जारी है, जबकि महिलाएं अपने फैसले पर अड़ी हुई हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


