जयपुर भजनलाल कैबिनेट की बैठक आज, उच्च बिल UCC विधानसभा सत्र में लाने की तैयारी
जयपुर : भजनलाल कैबिनेट की बैठक आज है. भजनलाल सरकार की उच्च बिल UCC विधानसभा सत्र में लाने की तैयारी है. इसके लिए जरूरी तैयारी पूरी की जा चुकी है. इसके ड्राफ्ट का आज कैबिनेट अनुमोदन कर सकती है. 20 अगस्त से शुरू हो रहे सत्…

सौजन्य से:- First India News
जयपुर : भजनलाल कैबिनेट की बैठक आज है. भजनलाल सरकार की उच्च बिल UCC विधानसभा सत्र में लाने की तैयारी है. इसके लिए जरूरी तैयारी पूरी की जा चुकी है. इसके ड्राफ्ट का आज कैबिनेट अनुमोदन कर सकती है. 20 अगस्त से शुरू हो रहे सत्र में रखे जाने वाले अन्य विधायी कार्यों को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा संभव है.
नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनाव की आचार संहिता से पहले किए जाने वाले कामों को लेकर चर्चा संभव है. जरूरी लोकार्पण, शिलान्यास, वित्तीय निर्णय और अन्य नीतिगत निर्णय संबंधी काम हो सकते हैं. इसे लेकर कैबिनेट में चर्चा संभव है. शहरी और ग्रामीण सेवा शिविर और तबादलों में छूट के फीडबैक को लेकर भी कैबिनेट में विचार विमर्श संभव है.
ओबीसी आयोग की रिपोर्ट का अनुमोदन होगा. अनुमोदन के बाद संबंधित विभागों को रिपोर्ट भेजी जाएगी. इसके बाद नगरीय निकायों में आरक्षण तय करने को लेकर लॉटरी निकाली जाएगी. सभी सेवाओं में पदोन्नति में दो वर्ष की छूट का भी अनुमोदन संभव है. सेवा नियम संशोधन, ऊर्जा संयंत्रों के लिए भूमि देने और अन्य भू आवंटन से जुड़े मुद्दों को लेकर विचार संभव है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार


