होम›क्राइम›Udaipur Crime : उदयपुर में 50 लाख की MDMA बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
क्राइम

Udaipur Crime : उदयपुर में 50 लाख की MDMA बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Udaipur Crime : उदयपुर में 50 लाख की MDMA बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई. उदयपुर में 50 लाख की MDMA बरामद. जानिए पूरा मामला... Published : October 7, 2026 at 5:14 PM IST उदयपुर: हिर…

ETV Bharat के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 01:04 pm बजे
Udaipur Crime : उदयपुर में 50 लाख की MDMA बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

सौजन्य से:- ETV Bharat

Udaipur Crime : उदयपुर में 50 लाख की MDMA बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई. उदयपुर में 50 लाख की MDMA बरामद. जानिए पूरा मामला...

Published : October 7, 2026 at 5:14 PM IST

उदयपुर: हिरणमगरी थाना पुलिस और एसपी स्पेशल टीम (DST) ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 470 ग्राम MDMA बरामद की है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है. पुलिस ने मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल बिना नंबर की लग्जरी गाड़ी भी जब्त की है. आरोपी MDMA की खेप उदयपुर से बाड़मेर ले जाने की फिराक में थे.

हिरणमगरी थानाधिकारी रविंद्र सिंह चारण ने बताया कि जिला एसपी डॉ. अमृत दुहन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उमरड़ा घाटा से खेड़ा बावजी की ओर जाने वाले रास्ते पर बिना नंबर की सफेद लग्जरी गाड़ी से नशीला पदार्थ ले जाया जाएगा. सूचना पर पुलिस और DST ने मौके पर नाकाबंदी की.

पढ़ें : श्रीगंगानगर: हथियार तस्कर कर रहा था नशे की तस्करी, 10 करोड़ की 'आइस ड्रग' बरामद

कुछ देर बाद पुलिस को एक बिना नंबर की गाड़ी आती दिखाई दी. पुलिस टीम को देखकर चालक ने गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया. गाड़ी में तीन युवक सवार थे. तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 470 ग्राम MDMA बरामद हुई. इसमें आरोपी शंकर के पास से 204 ग्राम और नरेश के पास से 266 ग्राम MDMA मिली.

पुलिस ने मौके से मनीष (26) पुत्र रमेश मेघवाल निवासी कूण, सलूम्बर, शंकर (33) पुत्र वैणीराम गायरि निवासी जैवाणा, फतहनगर और नरेश (27) पुत्र किशनराम विश्नोई निवासी गोडा गांव, चौहटन, बाड़मेर को गिरफ्तार किया. पूछताछ में सामने आया कि तस्करों ने पुलिस और निगरानी से बचने के लिए लग्जरी गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं लगाई थी. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि MDMA की खेप उदयपुर में किससे मिली और इसे बाड़मेर में किसे पहुंचाया जाना था. आरोपियों के मोबाइल, कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चैट की भी जांच की जा रही है. पुलिस को तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें