होमधर्म-आस्थाउदयपुर में जगमगाई स्ट्रीट लाइटें और हटा कचरा: जर्जर सड़कों और स्पार्किंग पर कार्रवाई की मांग, जमादार सुनीता लोट बनीं 'पब्लिक की स्टार' - Udaipur News
धर्म-आस्था

उदयपुर में जगमगाई स्ट्रीट लाइटें और हटा कचरा: जर्जर सड़कों और स्पार्किंग पर कार्रवाई की मांग, जमादार सुनीता लोट बनीं 'पब्लिक की स्टार' - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Civic Issues | Sunita Lot Honored As Public Star For Solutions उदयपुर में जगमगाई स्ट्रीट लाइटें और हटा कचरा:जर्जर सड़कों और स्पार्किंग पर कार्रवाई की मांग, जमादार सुनी…

Dainik Bhaskar के अनुसार6 अगस्त 2026 को 03:16 am बजे
उदयपुर में जगमगाई स्ट्रीट लाइटें और हटा कचरा:  जर्जर सड़कों और स्पार्किंग पर कार्रवाई की मांग, जमादार सुनीता लोट बनीं 'पब्लिक की स्टार' - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Civic Issues | Sunita Lot Honored As Public Star For Solutions

उदयपुर में जगमगाई स्ट्रीट लाइटें और हटा कचरा:जर्जर सड़कों और स्पार्किंग पर कार्रवाई की मांग, जमादार सुनीता लोट बनीं 'पब्लिक की स्टार'

- कॉपी लिंक

उदयपुर शहर की समस्याओं को उजागर करने और उन्हें सुलझाने में 'भास्कर समाधान' एक प्रभावी जरिया साबित हो रहा है। शहर के सवीना, एकलिंगपुरा और न्यू फतेहपुरा जैसे क्षेत्रों के निवासी नाली के गलत निर्माण, बिजली के खंभों से टकराती पेड़ की डालियों, टूटी सड़कों

वहीं दूसरी ओर, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिल रही है। हिरण मगरी सेक्टर 14 में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कर दिया गया है, साथ ही लेक गार्डन के पीछे से कचरा हटाकर सफाई करवाई गई। इस त्वरित समाधान के लिए नगर निगम की स्वास्थ्य जमादार सुनीता लोट को 'पब्लिक का स्टार' चुना गया है।

भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…

वाहन निकालने में समस्या का करना पड़ता है सामना उदयपुर शहर के सवीना क्षेत्र की 80 फीट रोड से पुष्कर मेघवाल ने 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी समस्या में लिखा कि घर के सामने रोड पर नाली है, जिसके कारण वाहन निकालने में समस्या आती है। उनका कहना है कि पहले ये नाली दूसरी ओर थी, लेकिन धार्मिक स्थल होने के कारण नाली को घर की तरफ कर दिया गया है। जिससे काफी परेशानी हो रही है।

स्पार्किंग और फ्लक्चुएशन की आ रही समस्या एकलिंगपुरा के बालाजी विहार से दीपक शर्मा ने पेड़ की डालियों के कारण हो रही समस्या बताई है। दीपक का कहना है कि इलाके में लगे खंबों को ऊपर बहुत सारी पेड़ की डालियां आ गईं है। जिसके कारण घरों की लाइट भी प्रभावित होती है। साथ ही स्पार्किंग के कारण खतरा बन सकता है।

जगह-जगह गड्ढे होने से आवागमन मुश्किल एकलिंगपुरा में मेनरोड से चारभुजा मंदिर तक रोड टूट गई है। इस मामले में क्षेत्रवासी शंभू डांगी ने समस्या पोस्ट की है। जिसमें लिखा कि जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। बारसात का पानी भी भर रहा है और लोगों को आने-जाने में परेशानी आ रही है।

बारिश का पानी लगने से फैल रही बदबू न्यू फतेहपुरा के सहेली मार्ग से भगवतजी ने समस्या पोस्ट कर कचरे के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा कि पोलो ग्राउंड में पिछले कुछ दिनों से कचरे का ढेर पड़ा हुआ है। जिसमें से बारिश का पानी लगने के बाद बदबू और कीड़े आ रहें है। लोगों ने इसे तुरंत साफ करने की मांग की है।

कॉलोनी की स्ट्रीट लाइट हुई ठीक हिरण मगरी सेक्टर 14 से मनमोहन सिंह ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था कि कॉलोनी की स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही थी। घर के बाहर अंधेरा होने से काफी समस्या आ रही थी। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान करवा दिया है।

हिरण मगरी सेक्टर 14 में हुआ समाधान उदयपुर शहर के हिरण मगरी सेक्टर 14 से लेक गार्डन के पीछे गंदगी की समस्या पोस्ट हुई थी। मामले में क्षेत्रवासी पूजा ने फोटो के साथ समस्या पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था कि रोड पर कचरा पड़ा रहता था और सफाई नहीं होती थी। राहत की खबर है कि नगर निगम की स्वास्थ्य जमादार ने इस समस्या का समाधान करवा दिया है।

सुनीता लोट बनीं 'पब्लिक की स्टार' उदयपुर के वार्ड 17, हिरण मगरी सेक्टर 14 से कचरे की समस्या सामने आई थी। क्षेत्रवासी पूजा ने लिखा था कि लेक गार्डन के पीछे गंदगी की समस्या थी। मामले में कार्रवाई करते हुए नगर निगम की स्वास्थ्य जमादार सुनीता लोट ने सफाई कर समाधान किया है।

'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

4.उदयपुर में बारिश से बढ़ीं मुश्किलें:मूलभूत सुविधाओं पर सवाल, कहीं जलभराव, कहीं स्पार्किंग का खतरा

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें