इंडिया ब्लॉक संयुक्त मोर्चे के रूप में लड़ेगा निगम चुनाव: उदयपुर में हुई बैठक में लिया फैसला; कई साल से रह रहे परिवारों को पट्टे नहीं मिले - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Municipal Election Update | India Block Strategy Meeting इंडिया ब्लॉक संयुक्त मोर्चे के रूप में लड़ेगा निगम चुनाव:उदयपुर में हुई बैठक में लिया फैसला; कई साल से रह रहे…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Municipal Election Update | India Block Strategy Meeting
इंडिया ब्लॉक संयुक्त मोर्चे के रूप में लड़ेगा निगम चुनाव:उदयपुर में हुई बैठक में लिया फैसला; कई साल से रह रहे परिवारों को पट्टे नहीं मिले
- कॉपी लिंक
उदयपुर की वाम दलों की समन्वय समिति की बैठक माछला मगरा स्थित माकपा कार्यालय में रविवार को हुई। बैठक में सर्वसम्मति से उदयपुर नगर निगम चुनाव में इंडिया ब्लॉक के सभी धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और जनपक्षधर दलों से एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया।
माकपा के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह देवड़ा की अध्यक्षता में बैठक हुई। समन्वय समिति की बैठक को संबोधित करते हुए माकपा जिला सचिव और पूर्व पार्षद राजेश सिंघवी ने कहा- पिछले 30 साल से नगर निगम उदयपुर पर भाजपा का लगातार कब्जा लोगों के हित में नहीं रहा।
सिंघवी ने कार्यकर्ताओं से कहा- अब समय आ गया है कि शहर के मतदाता एकजुट होकर जनविरोधी नीतियों को बदलने का निर्णय लें। उन्होंने कहा- भाजपा के लंबे शासन में नगर निगम में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, अव्यवस्थित शहरीकरण और जनसुविधाओं की उपेक्षा के आरोप लगातार सामने आते रहे हैं।
स्मार्ट सिटी से छोटे दुकानदारों की आजीविका हुई प्रभावित
भाकपा (माले) के राज्य सचिव शंकरलाल चौधरी ने कहा- ‘स्मार्ट सिटी’ और विकास के नाम पर उदयपुर में ऐसी अनेक परियोजनाएं लागू की गईं, जिनसे आम लोगों, छोटे दुकानदारों, ठेला-फेरी वालों और गरीब परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई हैं।
उन्होंने कहा- सबसे गंभीर स्थिति झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले हजारों परिवारों की है। बरसों से बसे होने के बावजूद कई गरीब परिवारों को अभी तक पट्टे जारी नहीं किए गए हैं।
भाकपा के जिला सचिव हिम्मत चांगवाल ने कहा- इंडिया ब्लॉक को केवल चुनावी समझौते के रूप में नहीं, बल्कि एक मजबूत संयुक्त जनमोर्चे के रूप में मैदान में उतरना चाहिए। बैठक में पूर्व पार्षद राजेंद्र वसीटा, हीरालाल सालवी, गुमान सिंह राव, सौरभ नरूका, अमजद शेख, रघुनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

आपकी जाति के कितने वोटर? राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के इस नए पैंतरे से दावेदारों के छूटेंगे पसीने

राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में अभिषेक चौधरी जीते: सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट मिले, अनिल चोपड़ा दूसरे नंबर पर रहे; अब इंटरव्यू होगा - Jaipur News

कोटा में आग बुझाएगी साढ़े 9 करोड़ की मशीन: एक मिनट में चार हजार लीटर पानी स्प्रे करने की क्षमता, रिमोट से चलेगी - Kota News


