रेल यात्रियों की परेशानी: गुजरात व पटरियों पर जलभराव के कारण ट्रेनें रद्द, रूट बदले
गुजरात रेलवे ट्रैक्स पर पानी खतरे के निशान तक पहुंच गया है, जिसके कारण पटरियों पर भारी जलभराव हो गया है। इससे पश्चिमी रेलवे ने सुरक्षा के लिहाज से ट्रेनों का मूवमेंट पूरी तरह रद्द कर दिया है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Gujarat Rail Tracks Flooded | Udaipur Bandra Train Cancelled & Routes Changed
उदयपुर-बांद्रा ट्रेन रद्द, कई का रूट बदला:गुजरात में पटरियों पर खतरे से ऊपर पानी, अजमेर-जयपुर की गाड़ियां भी बीच रास्ते में रुकेंगी
- कॉपी लिंक
गुजरात और महाराष्ट्र हो रही बारिश के बीच पश्चिम रेलवे के घोलवड़ और उमरगाम रोड स्टेशनों के बीच बने ब्रिज नंबर 203 पर पानी खतरे के निशान तक पहुंच गया है। पटरियों पर भारी जलभराव के कारण रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से ट्रेनों का मूवमेंट पूरी तरह रो
इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही बंद होने का सबसे बड़ा और सीधा असर राजस्थान से मुंबई जाने वाले रेल यात्रियों पर पड़ रहा है। सबसे ज्यादा प्रभावित उदयपुर से बांद्रा (मुंबई) के बीच चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस हुई है, जिसे रेलवे ने दोनों दिशाओं से रद्द कर दिया है।
उदयपुर से मुंबई जाने और वहां से लौटने वाले लोगों के लिए फिलहाल इस रूट पर यात्रा का कोई दूसरा रेल विकल्प नहीं बचा है। इसके अलावा अजमेर और जयपुर से मुंबई की तरफ जाने वाली प्रमुख ट्रेनों के रूट को भी बीच रास्ते में ही खत्म कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
उदयपुर से जुड़ी ट्रेनें जो पूरी तरह रहेंगी रद्द
गाड़ी संख्या 22901 (बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर सिटी) : यह ट्रेन 23 जुलाई को बांद्रा से नहीं रवाना हुई। गाड़ी संख्या 22902 (उदयपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस): यह ट्रेन 24 जुलाई को उदयपुर से रद्द रहेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पटरियों से पानी उतरने और ट्रैक की सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही इस रूट पर रेल यातायात बहाल किया जाएगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; कानोता बांध छलका

राजस्थान के 7 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट: झालावाड़ में डैम ओवरफ्लो, बीकानेर-बाड़मेर में सड़कें बनीं दरिया; जानें-इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

जयपुर में बारिश से छलका कानोता बांध, राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव; 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट


