उदयपुर में हत्या का मामला: पुलिस पर लापरवाही का आरोप
उदयपुर में तीन युवकों ने एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। जांच बदली गई है और परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, वे शव नहीं उठाएंगे।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Murder Case | Elderly Man Beaten To Death Over Setback Dispute
उदयपुर में तीन युवकों ने की बुजुर्ग की हत्या:मकान का सेटबैक छोड़ने के विवाद में पीट-पीटकर मार डाला; पुलिस पर लापरवाही का आरोप, जांच बदली
- कॉपी लिंक
उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सेटबैक छोड़ने की बात को लेकर 3 युवकों ने अपने पड़ोसी बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना बीती देर रात शहर के ओस्तवाल नगर की है। जहां फाइनेंसर सागरमल मेहता (68) निवासी खेरोदा की हत्या कर दी गई।
घटना के बाद एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में देर रात तक माहौल गर्माया रहा। परिजनों ने प्रतानगर थाना पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही और मिलीभगत के आरोप लगाए।
मृतक के बेटे राहुल मेहता का आरोप है कि मुख्य आरोपी प्रवीण सिंह आसोलिया, उसका चचेरे भाई अनुराग सहित तीन आरोपियों ने उसके पिता को लात-घूसों से बुरी तरह मारा। घटना के बाद तीनों आरोपी कार से प्रतापनगर थाने पहुंचे और हमारे खिलाफ रिपोर्ट देने लगे। इसके बावजूद प्रतापनगर थाना पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार नहीं किया और जाने दिया।
इधर, प्रतापनगर थाना पुलिस लापरवाही के आरोपों के बाद हिरण मगरी थानाधिकारी रविन्द्र सिंह चारण को जांच सौंपी गई है।
सिर, गर्दन पर लात-घूसे मारे
मृतक के बेटे राहुल मेहता ने बताया कि मेरे ठीक मकान के पीछे प्रवीण सिंह आसोलिया अवैध रूप से मकान बना रह है। उस पर कोर्ट स्टे लगा है और यूडीए ने भी सीज कर रखा है। उसे डर था कि मकान डिस्मेंटल हो सकता है।
बुधवार को कोर्ट कमिश्नर आए थे और मौका पर्चा बनाया। उस समय प्रवीण सिंह सहित तीनों आरोपी भी मौजूद थे। उन्हें जब लगा कि कमिश्नर उनके मकान के खिलाफ रिपोर्ट बनाई जा रही है। तब वे कमिश्नर के जाने के बाद हमसे गाली गलौज करने लगे।
मेरे पिता को बुलाकर तीनों ने बुरी तरह मारा। सिर, गर्दन और छाती पर लात-घूसों से वार किए। जिसके बाद पिता बेहोश होकर नीचे गिर गए। मैंने बीच-बचाव की कोशिश की तो मेरे साथ भी हाथापाई की। जिसके बाद तीनों फरार हो गए।
कार्रवाई नहीं होने तक शव नहीं लेंगे
आज सुबह 9:30 बजे से एमबी हॉस्पिटल मोर्चरी में मृतक के परिजन, रिश्तेदार और समाजजन द्वारा विरोध जताया जाएगा। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई नहीं जाएगी। वे मृतक का शव नहीं उठाएंगे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस पर छात्रों का आरोप, 'अगवा' की चेतावनी

कोटा के एक गांव में घुसा मगरमच्छ तो समाजसेवी, हयात खान ने कंधे पर उठा कर किया रेस्क्यू

मकान का सेटबैक छोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या: उदयपुर में पड़ोसी ने दो लोगों के साथ मिलकर जमकर पीटा; आरोपी मौके से फरार - Udaipur News


