होमधर्म-आस्थाउदयपुर में बारिश का दौर जारी, यलो अलर्ट जारी
धर्म-आस्था

उदयपुर में बारिश का दौर जारी, यलो अलर्ट जारी

उदयपुर में मंगलवार से ही बारिश का दौर जारी है, जबकि मौसम विभाग ने आज भी जिले में यलो अलर्ट जारी किया है।

Dainik Bhaskar के अनुसार12 अगस्त 2026 को 06:16 am बजे
उदयपुर में बारिश का दौर जारी, यलो अलर्ट जारी

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Weather Update | Heavy Rain In Udaysagar & Yellow Alert Issued

उदयपुर में बारिश का दौर जारी, आज भी यलो अलर्ट:सबसे ज्यादा उदयसागर में ढाई इंच बरसात हुई, जानिए इस वीक कैसा रहेगा मौसम

- कॉपी लिंक

उदयपुर में मंगलवार से ही बारिश का दौर रुक-रुककर जारी रहा। आज सुबह भी शहर और जिले के कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश हुई। बारिश के चलते मौसम में ठंडक है। मौसम विभाग ने आज भी जिले में यलो अलर्ट जारी किया है।

जिले में मंगलवार दोपहर बाद बारिश का दौर शुरू हुआ था। कुछ देर बाद बारिश थम गई, लेकिन शाम के बाद फिर से रुक-रुककर बारिश शुरू हो गई। रातभर रुक-रुककर बारिश होती रही। बुधवार सुबह भी शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। जिले के अधिकांश इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई।

इधर, सलूंबर जिला मुख्यालय पर आज सुबह से बारिश का दौर चल रहा है। कस्बे में आज सुबह साढ़े आठ बजे से बारिश का दौर चल रहा है। सलूम्बर शहर के नरसिंह मंदिर के पास गली और होली चौक में तेजी से बारिश का पानी बहकर जा रहा है।

सलूंबर जिले के सेमारी कस्बे में भी अच्छी बारिश हो रही है। वहां तेज बारिश के चलते गांव की सड़कों पर तेजी से पानी बह रहा है। बाजार में दुकानों के बाहर पानी ही पानी भर गया है।

जल संसाधन विभाग के कंट्रोल रूम के अनुसार बुधवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे में उदयपुर जिले में सबसे ज्यादा बारिश उदयसागर रेनफॉल सेंटर पर ढाई इंच दर्ज की गई। इसके अलावा वल्लभनगर में 2 इंच, जयसमंद, सलूंबर, डाया और देवास में करीब एक-एक इंच बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के चलते बुधवार सुबह मौसम में ठंडक और वातावरण में नमी बनी रही।

इनपुट: गजेंद्र लक्षकार सलूंबर और यशवंत पंवार, सेमारी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें