दिल्ली में आगजनी, जयपुर में ब्लास्ट से सीख, हादसे से बचाव के लिए बढ़ाई सतर्कता - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Learning From Delhi Fire And Jaipur Blast, Vigilance Increased To Prevent Accidents दिल्ली में आगजनी, जयपुर में ब्लास्ट से सीख, हादसे से बचाव के लिए बढ़ाई सतर्कता - कॉपी लिंक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Learning From Delhi Fire And Jaipur Blast, Vigilance Increased To Prevent Accidents
दिल्ली में आगजनी, जयपुर में ब्लास्ट से सीख, हादसे से बचाव के लिए बढ़ाई सतर्कता
- कॉपी लिंक
उदयपुर। दिल्ली की फ्लोरिश स्टे बी एंड बी होटल में आगजनी और जयपुर की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद नगर निगम भी अलर्ट मोड पर आ गया है। सुरक्षा को लेकर निगम ने 3 टीमें गठित की हैं। ये शहर की सभी संस्थाओं का निरीक्षण कर आग से सुरक्षा के लिए अपनाए जान
आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शहर में आगजनी की घटनाएं रोकने और अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया है, जो होटल, रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल, कोचिंग संस्थान, मैरिज गार्डन और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करेंगी। सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर संस्थानों को नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन नगरी होने के कारण शहर में बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक मौजूद रहते हैं। ऐसे में किसी भी हादसों से बचाव के लिए सभी संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होना जरूरी है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि बुधवार को अशोकनगर फायर स्टेशन पर तीनों टीमों की बैठक ली गई। उन्हें सर्वे की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान फायर अलार्म सिस्टम, अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास, जल भंडारण क्षमता और फायर सेफ्टी मानकों की जांच की जाएगी। कमियां मिलने पर संस्थान को नोटिस देकर निर्धारित समय में सुधार कराया जाएगा। उन्होंने बिना फायर सेफ्टी सिस्टम के चल रही इमारतों के मालिकों से फायर एनओसी लेने के लिए कहा है। नियमों की अवहेलना करने पर बिल्डिंग सीज की जाएगी। उन्होंने अग्नि सुरक्षा को औपचारिकता नहीं, बल्कि जनसुरक्षा का महत्वपूर्ण दायित्व मानते हुए सहयोग करने की अपील की है। बैठक में अग्निशमन अधिकारी शिवराम मीणा आदि मौजूद थे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

झील के बीच खड़ा 270 साल पुराना चमत्कार, पानी में डूबी हैं इसकी 4 मंजिलें, फिर भी आज तक सुरक्षित - The CSR Journal

दुबई से दिल्ली जा रही फ्लाइट जयपुर डायवर्ट: ड्यूटी टाइम पूरा होने पर पायलट फ्लाइट छोड़ गए; एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे पैसेंजर्स - Jaipur News

कर्मचारी जागृति यात्रा आज पहुंचेगी कोटा, कर्मचारी सभा होगी - Kota News


